भगवान ‘बालाजी’ की संपत्ति में निरंतर हो रहा इजाफा ,10 टन से ज्यादा सोना, 15938 करोड़ कैश

Updated on 07-11-2022 05:13 PM
 देश के आराध्य भगवान ‘बालाजी’ सबसे अमीर देवों में से एक हैं. उनके मंदिर यानी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने  संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की. मंदिर न्यास ने बताया कि इसका 10.3 टन सोना राष्ट्रीय बैंक में डिपोजिट है. इसकी कीमत 5 हजार 3 सौ करोड़ है. मंदिर का कैश डिपोजिट 15938 करोड़ रुपये है.

 खबर के मुताबिक, मंदिर न्यास के बोर्ड ने साल 2019 के बाद से अपने निवेश से संबंधित गाइडलाइन को और मजबूती दी है. न्यास ने सोशल मीडिया पर वायरल उस खबर को निराधार बताया है जिसमें कहा गया था कि मंदर ट्रस्ट अपने सरप्लस फंड को आंध्र प्रदेश सरकार की योजना में निवेश करेगा.

झूठे प्रोपेगंडा में विश्वास न करें भक्त- ट्रस्ट
मंदिर न्यास ने कहा कि सरप्लस फंड का निवेश बैंकों में ही किया गया है. ट्रस्ट ने कहा- ‘भगवान के भक्तों से निवेदन है कि किसी भी तरह के षड्यंत्र पूर्वक रचे गए झूठे प्रोपेगंडा में विश्वास न करें. टीटीडी ने नगद और सोने का निवेश कई बैंकों में पारदर्शिता के साथ किया है. टीटीडी ने कुल 2.26 लाख करोड़ का बैंकों में लगाया है.

लगातार बढ़ा है निवेश- धरमा
टीटीडी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवी धरमा ने बताया कि मंदिर न्यास की नेटवर्थ बढ़कर 2.26 लाख करोड़ हो गई है. टीटीडी का साल 2019 में बैंक डिपोजिट 13025 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 15938 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले तीन सालों में यह निवेश 2900 करोड़ रुपये बढ़ा है.

तीन सालों में जुड़ा इतना सोना
टीटीडी के बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक, साल 2019 में मंदर का 7339.74 टन सोना बैंक में जमा था और पिछले तीन सालों में इसमें 2.9 टन सोना और जुड़ गया है. बताया जाता है कि मंदिर की 960 संपत्तियों को मिलाकर यह संपत्ति देशभर में 7123 एकड़ में फैली है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.