'ठेकेदार हटा नहीं सकते, कोर्ट का स्टे है..' गडकरी ने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगाने को कहा 'मजबूरी' का बोर्ड

Updated on 29-03-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के काम करने का अपना स्टाइल है। वह मंच से अपने दिल की बात कह जाते हैं और अधिकारियों को सुना भी देते हैं। वह अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंट रहते हैं, ऐसे में जब किसी चीज को लेकर आलोचना होने लगे तो वह उसे गंभीरता से लेते हैं। NH-48 का मामला भी ऐसा ही है। दरअसल, राजस्थान में दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi Jaipur Highway) का एक हिस्सा लटका पड़ा है। कामकाज नहीं हो रहा है। जनता सरकार को इसका जिम्मेदार समझ रही है जबकि अंदर की कहानी अलग है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI के अधिकारियों से उस हिस्से में होर्डिंग लगाकर जनता को सच्चाई बताने को कहा है। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में साफ बताया जाए कि सरकार काम न करने वाले ठेकेदार को हटा नहीं पा रही है क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया है। राजस्थान के उस हिस्से में कॉन्ट्रैक्टर ने काम बंद कर दिया है और NHAI के टर्मिनेशन नोटिस को कोर्ट में चुनौती दी है।
हिंदुस्तान ऐसा देश है...
एसोचैम के एक कार्यक्रम में गडकरी ने व्यंग्य के लहजे में कहा, 'हिंदुस्तान ऐसा देश है, यहां काम करो... ऐसा कहने के लिए कोई नहीं आता। काम बंद करो। काम स्टे करो। अभी दिल्ली-जयपुर में रोज मुझे लोग गालियां देते हैं। हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है। मैंने अपने अधिकारियों को बोला कि वहां बोर्ड लगा दो कि सम्मानीय हाई कोर्ट साहब ने इस काम के टेंडर को स्टे दिया है इसलिए जनता को जो तकलीफ हो रही है इसके लिए हम NHAI की तरफ से आपसे क्षमा मांगते हैं। उनका नाम लगाकर वहां छपवाओ ताकि उनका हम सम्मान करें और सच भी लोगों को बताएं।' यह कहकर गडकरी और कार्यक्रम में बैठे लोग हंसने लगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब आज ही इस मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। NHAI ने मई 2022 में एनएच-48 के राजस्थान में 166 किमी वाले हिस्से का काम रोडवेज सॉल्यूशन इंडिया इन्फ्रा लिमिटेड (RSIIL) को सौंपा था। अनुमानित लागत से कम में प्रोजेक्ट पूरा करने का प्रस्ताव रखने के कारण ठेकेदार को यह काम मिला। उसी साल जुलाई में काम शुरू भी हो गया लेकिन NHAI ने ठेका रद्द कर दिया क्योंकि वह रूटीन मेंटेनेंस और दूसरे जरूरी काम को ठीक तरह से नहीं कर रहा था। इसके बाद ठेकेदार दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया और स्टे की मांग की। तब से मामला कोर्ट में है।
एसोचैम के सालाना सत्र में गडकरी ने कहा कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर 6.5 किमी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन अगले महीने होने जा रहा है। एशिया की सबसे बड़ी सुरंग जोजिला के 2024 में पूरा होने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि चीन में लॉजिस्टिक लागत 8 प्रतिशत है, अमेरिका और यूरोपीय संघ में 12% है। भारत के उद्योग और कारोबार के सामने लॉजिस्टिक की ऊंची लागत बड़ी चुनौती है, जो 16 प्रतिशत है। सरकार ने इसे 2024 तक 9 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है। इससे निर्यात बढ़ जाएगा।
गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क और रेलवे दोनों मार्गों में सुधार पर ध्यान दे रही है। बड़े शहरों और केंद्रों के बीच की दूरी कम करने पर ध्यान देने के साथ ही सरकार हरित राजमार्ग और इंडस्ट्रियल गलियारा बना रही है। गडकरी ने कहा, ‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद लोग मात्र 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई जा सकते हैं। नागपुर से मुंबई 5 घंटे में और नागपुर से पुणे 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। इससे लॉजिस्टिक लागत कम करने में मदद मिलेगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.