निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, खास दुकान से गणवेश व कापी-किताब खरीदने दबाव डाला तो होगी एफआइआर

Updated on 13-03-2024 12:23 PM
भोपाल। राजधानी के अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा किताबों की सूची और फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से कापी-किताबें व गणवेश खरीदने का दबाव अभिभावकों पर बनाया जाने लगा है। नवदुनिया में निजी स्कूलों के खिलाफ फीस, गणवेश के संबंध खबर प्रकाशित होने के बाद निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को विशेष दुकानों से कापी-किताब व ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने पर धारा 144 के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों का नवीन शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। वहीं अभिभावकों की शिकायत पर संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े ने सोमवार को आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि जिला शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिले के सीबीएसई, आइसीएससी, एमपी बोर्ड समेत सभी प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक स्कूल में संचालित की जाने वाली किताबों, कापियों व यूनिफार्म की सूची 31 मार्च तक अपने विद्यालय के सूचना पटल पर लगाएं। साथ ही विद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड करें।

बिना कारण बदलाव करने पर होगी जांच

कलेक्टर ने जारी आदेश में लिखा है कि निजी स्कूल आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले लेखक एवं प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करें। स्कूल के विद्यार्थियों को ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण इन पुस्तकों को उनकी सुविधा अनुसार खुले बाजार से खरीद सकें। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक, प्राचार्य अपने स्कूल में प्रत्येक कक्षा में लगने वाली पाठ्य पुस्तकों और प्रकाशकों की जानकारी को डीईओ की वेबसाइट अनिवार्यतः अपलोड करें। किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। स्कूल के सूचना पटल पर यह भी अंकित किया जाए कि अभिभावक किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं है। कहीं से भी किताबें व गणवेश खरीद सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.