भिलाई में रिकेश सेन के विवादित बोल कहा- जो राम को लाए,उन्हें फिर लाना है

Updated on 27-04-2024 05:41 PM

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोई भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, तो उसकी गर्दन काटकर रख देना। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद विधायक रिकेश सेन ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हिन्दू युवा मंच के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बयान दिया। इस दौरान विधायक ने माता लक्ष्मी की तुलना कमल के फूल से करते हुए कहा जो राम को लाए हैं, उन्हें फिर लाना है।

'धर्म परिवर्तन कराने वालों की गर्दन काट देना'

रिकेश सेन ने मंच से कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए, हिंदुत्व की रक्षा के लिए अगर जान भी देनी पड़े तो देना, लेकिन धर्म को कभी बदलने नहीं देना। ऐसा कोई भी हो जो इस देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, उसकी गर्दन काट कर रख देना।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस प्रदेश में कोई ऐसा शहर है जो हिंदुत्व को, सनातन धर्म को आगे बढ़ा सकता है, तो वह दुर्ग शहर है।

बीजेपी नेताओं ने बयान से बनाई दूरी

रिकेश सेन के इस भड़काऊ बयान से बीजेपी के बड़े नेताओं ने दूरी बना ली है और कमेंट से बच रहे हैं। दुर्ग से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद विजय बघेल ने कहा कि उन्होंने अभी ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा। उसे देखने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते

इस बारे में जब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा वे इस तरह के किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते। अगर बात करनी है तो गरीबी, बेरोजगारी और भिलाई स्टील प्लांट को लेकर करें। उस पर वे बोलेंगे और अपनी बात रखेंगे।

कांग्रेस बोली- ऐसे भड़काऊ भाषण देना गलत

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि अपने धर्म की रक्षा करना और उसका सम्मान करना सभी का हक है। लेकिन, इस तरह किभी भी दूसरे धर्म के बारे में या धर्म को लेकर भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

AAP बोली- बीजेपी की राजनीति ही हिंदू मुस्लिम पर आधारित

आम आदमी पार्टी के RTI विंग के प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति ही हिंदू और मुस्लिम धर्म पर आधारित है। उन्होंने जब देखा कि पहले चरण के चुनाव में वो पीछे हो रहे हैं तो फिर से हिंदू मुस्लिम की राजनीति में आ गए हैं। हमारी पार्टी इस वीडियो को चुनाव आयोग के सामने रखेगी और कार्रवाई की मांग करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.