'गदर-2' के टिकट लेने को लेकर विवाद, युवक का सिर फोड़ा

Updated on 17-08-2023 12:30 PM
भोपाल। शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रंगमहल टाकीज में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर-2' का टिकट लेने लाइन में खड़े युवक से दूसरे युवक ने मारपीट कर दी। घटना 15 अगस्त शाम की है। आरोपित ने बेल्ट उतारकर युवक को मारा। बेल्ट में लगे लोहे का बक्कल लगने से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों में टिकट की लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टिकट खिड़की की लाइन में खड़े होने को लेकर हुआ विवाद

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि राहुल नगर निवासी नीतेश हरियाले (20) कोलार में हाउस कीपिंग का काम करता है। विगत 15 अगस्त की शाम करीब सवा छह बजे वह रंगमहल टाकीज में 'गदर 2' फिल्म देखने गया था। वह टिकट लेने लाइन में खड़ा था। तभी एक युवक आया और उसे लाइन से हटाने लगा। वह नीतेश को लाइन से हटाकर खुद उसकी जगह लाइन में खड़ा होना चाह रहा था। इसी बात को लेकर उन दोनों में विवाद होने लगा।


आरोपित ने मारपीट करने के बाद धमकी भी दी

इसी दौरान आरोपित युवक ने गाली-गलौज करते हुए कमर से अपना बेल्ट निकाल लिया और उसके बक्कल से नीतेश के सिर पर वार कर दिया। सिर में बक्कल लगने से नीतेश लहूलुहान हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि मेरा नाम शिवा बाथम है। यहां मेरा नाम चलता है। अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से खत्म कर दूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.