राहुल गांधी पर जर्मनी की एंट्री से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने कहा- थैंक्स, बीजेपी हुई हमलावर
Updated on
31-03-2023 05:51 PM
नई दिल्ली:राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर जर्मनी के बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने जर्मनी को उसके बयान के लिए शुक्रिया कहा तो बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित कर रही है। एक प्रेस ब्रीफिंग में जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमने भारत में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले का संज्ञान लिया है। राहुल फैसले को चुनौती दे सकते हैं। तब साफ होगा कि क्या यह फैसला टिक पाएगा, क्या निलंबन का कोई आधार है?
दिग्विजय ने जर्मनी का जताया आभार
जर्मनी को उम्मीद है कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर लागू होंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय का आभार जताते हुए ट्वीट किया, राहुल गांधी को परेशान करके भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेने के लिए जर्मनी का शुक्रिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, भारत के अंदरूनी मामलों में दखल के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने की खातिर राहुल गांधी का आभार। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब और विदेशी दखल को सहन नहीं करेगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…