भोपाल में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 4 जगह देखी जमीन:GIS में सीएम कर चुके घोषणा

Updated on 01-03-2025 01:06 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की है। ये इतना बड़ा होगा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजन आसानी से हो सके। इसके लिए जेल पहाड़ी, खुदागंज, बरखेड़ी बजायफ्त और कालापानी में जमीन देखी गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह यहां विजिट भी कर चुके हैं।

बता दें कि मानव संग्रहालय में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी। समापन पर सीएम डॉ. यादव ने भोपाल में कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को कलेक्टर सिंह ने करीब 5 घंटे तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन और भूमि लैंड का मैदानी सर्वे भी किया। वे कन्वेंशन सेंटर के लिए राजधानी में जेल पहाड़ी, खुदागंज, कालापानी और बेरखेड़ी बजायफ्त में 4 साइट देखने पहुंचे। इनमें खुदागंज की जमीन कन्वेंशन सेंटर के लिए सबसे ज्यादा ठीक लगी है। इसके अलावा उन्होंने 8 से 10 साइट अधिकारियों के साथ सर्वे किया।

जमीन के बारे में जानकारी ली, फिर सर्वे करने निकले इससे पहले कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें जीआईएस में जिले से संबंधित घोषणाओं को पूरा करने के विषय में चर्चा हुई है। खासतौर से कई उद्योगपतियों ने इंडस्ट्री, होटल, रिसॉर्ट और अन्य यूनिट खोलने के लिए एमओयू किया है। इसके लिए उन्हें जमीनों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, जिले में पहले से लैंड बैंक तैयार है, इसमें 13 हजार एकड़ भूमि है। मौजूदा लैंड बैंक की सभी जमीनों की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि इनमें से कई सरकारी जमीन अतिक्रमण की चपेट में है।

कन्वेंशन सेंटर के लिए यह साइट

  • टीटी नगर तहसील के तहत खुदागंज में साक्षी ढाबे और केरवा डेम के बीच यानी बुल मदर फार्म के पास 50 एकड़ जमीन है। यह जमीन मुफीद लगी है।
  • शहर तहसील के तहत जेल पहाड़ी पर 22 एकड़ जमीन है। यह शहर के बीचों-बीच है, लेकिन यहां ट्रैफिक और अन्य समस्याएं खड़ी हो सकती है।
  • कोलार तहसील के तहत कालापानी 80 एकड़ जमीन है। असल में यह 40-40 एकड़ में दो हिस्से में जमीन है।
  • हुजूर तहसील के तहत बेरखेड़ी बजायफ्त में 20 एकड़ जमीन देखी गई, लेकिन इसे पहली नजर में खारिज कर दिया गया।

डेढ़ हजार लोगों की कैपेसिटी का एक और सेंटर बनेगा कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो) के पीछे करीब डेढ़ हजार लोगों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का काम भी लगभग शुरू होने वाला है। यह मप्र राज्य पर्यटन निगम बनाएगा। इसकी क्षमता सिर्फ 1500 लोगों की है, जबकि कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर की क्षमता एक हजार लोगों की है। इस तरह सिर्फ 2500 लोगों की क्षमता तक सीमित रहेगा। यह अगले साल मार्च तक बनना प्रस्तावित है। हाल में जो इन्वेस्टर्स समिट हुई है, इसमें 25 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इसलिए शहर में एक बड़े कन्वेंशन सेंटर की कमी महसूस की जा रही है। इसी कारण ऐसे आयोजन भोपाल में नहीं होते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.