दुनिया को दो तरफ से घेर रहा कोरोना, चीन में BF.7 तो अमेरिका में XBB.1.5 'सुपर वेरिएंट', 40 फीसदी चपेट में

Updated on 31-12-2022 04:55 PM
वॉशिंगटन : कुछ महीनों की राहत के बाद एक बार फिर दुनिया अपने आस-पास कोरोना के मामले बढ़ते देख रही है। चीन में जहां ओमीक्रोन का BF.7 वेरिएंट नई लहर की वजह बना हुआ है तो वहीं अमेरिका में XBB.1.5 के मामले बढ़ रहे हैं। यूएस सीडीसी (U.S. Centers for Disease Control and Prevention) के शुक्रवार को सामने आए डेटा के अनुसार, अमेरिका में 40 फीसदी मामलों की वजह XBB.1.5 वेरिएंट है। कई पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चीन में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। लेकिन संक्रामक रोग विशेषज्ञ XBB.1.5 के बारे में चिंतित हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के साथ अपनी बातचीत में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ माइकल ओस्टरहोम ने कहा, 'वास्तव में, मौजूदा समय में सबसे खतरनाक वेरिएंट जिसका दुनिया सामना कर रही है, XBB है।' 31 दिसंबर को समाप्त होने वाले हफ्ते में BA.2 वेरिएंट, XBB और XBB.1.5 के केस देश के कुल मामलों का 44.1 फीसदी थे। XBB वेरिएंट सिंगापुर सहित एशिया के कुछ हिस्सों में भी फैल रहा है।

'अगली बड़ी चीज' बनने की संभावना

वायरोलॉजिस्ट एरिक फेगल डिंग ने कहा कि XBB.1.5 स्ट्रेन के 'अगली बड़ी चीज' बनने की संभावना है। XBB.1.5 वेरिएंट BQ और XBB की तुलना में अधिक संक्रामक है। इसे 'सुपर वेरिएंट' कहा जा रहा है जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने के मामले बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि XBB.1.5 का संक्रामक दर पिछले वेरिएंट्स से अधिक है और यह तेजी से फैलता है। डेटा के अनुसार XBB.1.5 पिछले BQ.1 वेरिएंट की तुलना में 120 फीसदी तेजी से फैलता है।

XBB से 96 फीसदी तेजी से फैलता है नया वेरिएंट

विशेषज्ञ ने कहा कि वेरिएंट की रिपोर्ट पिछले हफ्ते या उससे पहले नहीं की गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सीडीसी काफी लंबे समय से डेटा छिपा रहा है जबकि पिछले कुछ महीनों से वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के XBB को लेकर पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन लोगों को यह मान लेना चाहिए कि अमेरिकी मूल का XBB.1.5 वेरिएंट पुराने XBB की तुलना में 96 फीसदी तेजी से फैलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.