नए साल पर चीन में कोरोना का कहर, लेकिन भारत क्यों रहा सेफ? यहां समझिए

Updated on 10-01-2023 05:34 PM
नई दिल्ली: पिछले दिनों चीन में कोरोना के मामलों में आए तेजी से उछाल के बाद भारत में भी चिंता बढ़ गई। इसके मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गईं। लेकिन करीब तीन हफ्ते बाद एक बार फिर से राहत की खबर सामने आई है। तीन हफ्ते बाद देश में कोरोना मामलों में तेजी का कोई संकेत नहीं है। दो सप्ताह कोरोना मामलों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले सप्ताह एक बार फिर से कोविड केस में गिरावट दर्ज की गई है।


तीन हफ्ते बाद कोरोना मामलों में राहत
देशभर में पिछले सप्ताह 1526 कोविड केस दर्ज किए गए, लेकिन रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में देशभर में कोरोना के 1268 केस सामने आए। पिछले 6 हफ्ते से कोविड मामलों की संख्या 2000 से नीचे बनी हुई है। टीओआई के कोविड डेटाबेस के अनुसार, कर्नाटक में पिछले सप्ताह कोविड केस दोगुने से ज्यादा हो गए थे, लेकिन इस हफ्ते वहां भी कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
    केरल में सबसे ज्यादा कोविड केस
    अगर कोरोना से मौतों के आंकड़ों की बात करें तो पिछले सप्ताह कोविड से 6 मौतें दर्ज हुई जोकि इस हफ्ते बढ़कर 12 हो गई। बता दें कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से कोविड वीकली डेथ रेट 50 से कम रहा। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल से दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि राज्य में कोविड केस की संख्या गिर रही है। पिछले सप्ताह राज्य में कोविड के 467 केस दर्ज किए गए थे वहीं इस हफ्ते ये संख्या घटकर 383 हो गई। वहीं कोविड से 7 लोगों की मौत हुई।
    कर्नाटक में भी कम हुए कोविड केस
    केरल के बाद कर्नाटक में सबसे ज्यादा कोविड केस दर्ज किए गए। बीते सप्ताह राज्य में 227 कोरोना मामले सामने आए, पिछले सप्ताह ये केस 276 थे। पिछले सप्ताह (26 दिसंबर-1 जनवरी) कर्नाटक में कोविड में तेजी से उछाल आया था। क्योंकि कोविड केस 116 से बढ़कर 276 हो गए थे। वहीं महाराष्ट्र ने पिछले सप्ताह 168 की तुलना में बीते सप्ताह 132 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में भी कोविड मामलों की संख्या 81 से घटकर 48 हो गई।
    जापान में सबसे ज्यादा कोरोना
    भारत में जुलाई 2022 के बाद से कोविड मामलों में कोई बड़ा उछाल नहीं देखा गया है, जब साप्ताहिक कोविड केस 1.36 लाख पर पहुंच गए थे। पिछले दो-तीन सप्ताह से वैश्विक मामलों में भी गिरावट आ रही है, हालांकि चीन में कोविड की वास्तविक तस्वीर इसकी आधिकारिक संख्या में शायद दिखाई न दे। Worldometers.info के अनुसार, जापान ने पिछले सात दिनों में लगभग 1.2 मिलियन पर सबसे ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज करना जारी रखा, जो पिछले सप्ताह से 14% ज्यादा है। साउथ कोरिया इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है, जहां बीते सप्ताह के दौरान 4 लाख से ज्यादा केस सामने आए। जबकि चीन में लगभग 54,000 मामलों सामने आए इसके साथ ये लिस्ट में 11 वें स्थान पर था। चीन में कोविड केस में एक सप्ताह में 52% की वृद्धि हुई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.