निगमायुक्त की विभागाध्यक्षों को नसीहत, कार्ययोजना बनाकर करें कार्य

Updated on 03-08-2023 12:40 PM
भोपाल । नगर निगम के आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने पदभार संभाल लिया है। बुधवार को उन्‍होंने सभी विभाग के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही राजस्व, निर्माण कार्य, स्वच्छता और कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि वो किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिकारियों को काम के प्रति सक्रियता बढ़ानी होगी। इसके साथ ही जो काम लंबित हैं, उन्हें तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी निर्माण कार्य में समयवृद्धि की छूट नहीं दी जाएगी। यदि ठेकेदार समय पर कार्य पूर्ण नहीं करता तो नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ राजस्व विभाग से हिसाब-किताब मांगा और कर्मचारियों को तय समय में वेतन देने के लिए कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना पर कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लेना चाहिए, जिससे कार्य स्वीकृति होने के बाद किसी भी दशा में विकास कार्यों का न रोकना पड़े।

आइसीसीटी का किया निरीक्षण

बुधवार को निगमायुक्त ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा गोविन्दपुरा स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरा वाहनों की बेहतर मानीटरिंग करने और सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी सायंकाल में फीड कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन एकत्र होने वाले गीले-सूखे कचरे की मात्रा, वाहनों के ट्रिप एवं उनकी जानकारी संधारण, स्पाट फाईन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की मानीटरिंग के लिए गठित दलों से जानकारी प्राप्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.