कमियों को सुधारें, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएँ : जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह

Updated on 06-01-2024 11:51 AM

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने आज श्यामला हिल्स स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (टीआरआई), वन्या संस्थान एवं परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य मंत्री श्री शाह तीनों संस्थानों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी कमियाँ हैं, उन्हें तत्काल सुधारें और व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर, सहज व सुगम बनाएँ। संस्थान के अधिकारियों ने मंत्री श्री शाह को संस्थान की गतिविधियों और भावी प्रस्तावों की जानकारी दी।

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य मंत्री श्री शाह ने प्रशिक्षण कक्षाओं का मुआयना किया और प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से विस्तार से चर्चा की। कमियों के बारे में पूछ-ताछ की और उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। प्रशिक्षणार्थी छात्रों ने बताया कि इस केन्द्र में प्रशिक्षण लेने आईं बालिकाओं के लिये छात्रावास उपलब्ध है परंतु बालकों के लिये छात्रावास की व्यवस्था नहीं हैं। यहाँ बालक छात्रावास भी होना चाहिए। इसी प्रकार कम्प्यूटर क्लासेस भी जल्द से जल्द प्रारंभ होना चाहिए। विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों की अद्यतन जानकारी से भरपूर पुस्तकें भी शीघ्रता से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा के उपरांत जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सभी मांगों की जल्द से जल्द पूर्ति की जाएगी। हम यहाँ की व्यवस्थाओं को तेजी से बेहतर बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में किसी भी संकाय में स्नातक अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिये विधिवत प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में वर्तमान में म.प्र. लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिये 13 बालक और 35 बालिकाएँ, कुल 48 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वित्त वर्ष 2016-17 से जारी वित्त वर्ष में 31 दिसम्बर 2023 तक इस केन्द्र के माध्यम से 1189 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले चुके हैं। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 में होने वाली प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाओं की तैयारी के लिये केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आवेदन आमंत्रण विज्ञापन जारी हो चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जनवरी से आगामी 12 महीनों तक चलेगा। प्रशिक्षण केन्द्र की कक्षा संचालिका सुश्री विनिता राज, व्याख्याता श्रीमती श्रीवास्तव और बालिका छात्रावास की अधिक्षिका श्रीमती दीपलता राज बामने ने मंत्री श्री शाह को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र की सभी गतिविधियों और आगामी प्रस्तावों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.