इंडोनेशिया में कफ सीरप से मौत का मामला:पीड़ित परिवारों ने सरकार के खिलाफ केस दायर किया; 199 लोगों की मौत हुई थी

Updated on 02-12-2022 05:25 PM

इंडोनेशिया में कफ सीरप से मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों ने सरकार और संबंधित दवा कंपनियों के खिलाफ केस दायर कर दिया है। अगस्त से अब तक यहां कथित तौर पर कफ सीरप के चलते किडनी से जुड़ी बीमारियां हुईं और इनमें 199 लोग मारे गए। इनमें से ज्यादातर बच्चे थे।

मामला बढ़ा तो सरकार ने जांच के आदेश दिए और इसमें पाया गया कि कफ सीरप में दिक्कत थी और इसके बाद कुछ लिक्विड मेडिसिन की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

केस किनके खिलाफ
पीड़ितों की तरफ से मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, फूड एंड ड्रग एजेंसी और 7 दवा कंपनियों के खिलाफ केस दायर किया गया है। ये सभी कंपनियां वो हैं जिन पर आरोप है कि उनके कफ सीरप में दो इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स ऐसे थे, जिनकी वजह से लोगों को किडनी संबंधित बीमारियां हुईं। इस दौरान 199 लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से बीमार हैं।

विक्टिम फैमिलीज के वकील अवान पुरयादी ने न्यूज एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी। कहा- हमने कोर्ट केस इसलिए दायर किया, क्योंकि संबंधित विभाग हानिकारक दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम रहे। इसके अलावा उन पर कोई सख्त कार्रवाई भी नहीं की गई। आप देख सकते हैं कि बच्चों समेत कितने लोगों की मौत हो चुकी है और कितने घायल हैं।

जिम्मेदारी कौन लेगा
अवान ने एक सवाल के जवाब में कहा- हमें हैरानी इस बात की है कि इतने लोगों की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है? इससे ज्यादा दुख की बात और क्या हो सकती है। ये तो सीधे तौर पर इंसानियत के भी खिलाफ है। अब हम इंसाफ के लिए अदालत के दरवाजे पर पहुंचे हैं। पूरी उम्मीद है कि अब न्याय होगा और जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा- हमने कोर्ट में जो केस दायर किया है, उसमें साफ तौर पर कहा है कि दवा कंपनियों, इनके सप्लायर्स, फूड एंड ड्रग एजेंसी के अलावा हमारी हेल्थ मिनिस्ट्री इस केस का जिम्मा ले और बताए कि यह सब कैसे हुआ।

मुआवजे की भी मांग
अवान के मुताबिक, विक्टिम्स की फैमिलीज ने हर मारे गए व्यक्ति के परिवार के लिए 1.5 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। इसके अलावा जो गंभीर तौर पर घायल हैं, उनके लिए भी हर व्यक्ति के लिए एक करोड़ रुपए मांगे गए हैं। वैसे तो यह केस दो लोगों ने दायर किया है, लेकिन उनको 12 और पीड़ित परिवारों का समर्थन है। माना जा रहा है कि भविष्य में और परिवार भी इस केस से जुड़ सकते हैं।

पुलिस ने अब तक तीन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है। अक्टूबर में अफ्रीकी देश जाम्बिया में भी कथित तौर पर कफ सीरप की वजह से 70 बच्चों की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.