काम से निकाल दिया गया!
Sunil Grover ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी अपने एम्बिशन के लिए काम करना शुरू किया, उन्हें टीवी में मौका मिल गया। हालांकि, लेट शेड्यूल के कारण देर से पहुंचने के बाद उन्हें जल्द ही वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने जीरो से शुरुआत की और रेडियो प्रोजेक्ट्स के लिए वॉयस-ओवर करना शुरू कर दिया।
मुश्किल से 500 रुपये कमा पाते थे सुनील
46 साल के सुनील ग्रोवर ने कहा, ''काम के बाद भी मैं मुश्किल से 500 रुपये कमा पाता था, लेकि मुझे विश्वास था कि मैं बिना किसी शक के सफल हो जाऊंगा।'
तीन दिन में शो से हो गए थे रिप्लेस
इससे पहले सुनील ग्रोवर ने बताया था कि उन्हें तीन दिनों के अंदर एक शो से बदल दिया गया था, वो भी बिना किसी नोटिस के। उन्होंने कहा था, 'एक शो था, जिसमें मैं रिप्लेस हो गया था 3 दिन में ही और मुझे बताया भी नहीं था। किसी और से पता चला था मुझे। उस वक्त बहुत ज्यादा बुरा लगा था। खुद पर शक होने लगा था। मुझे नहीं लगता था कि मैं दोबारा जा पाऊंगा या उन लोगों के साथ शूटिंग कर पाऊंगा। तो एक शेल में चला गया था लगभग एक महीने के लिए। लेकिन ये किसी तरह की जिद थी, जिसने मुझे ये कहने पर मजबूर कर दिया 'चल कोई नहीं... एक बार और कोशिश करते हैं।'