संतान नहीं होने से दुखी दंपती ने एक साथ खाया जहर, पत्नी की मौत

Updated on 29-11-2023 11:42 AM
भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में रहने वाले एक दंपती ने सोमवार को एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजन को सौंप दिया गया है। उधर, अस्पताल में उपचाररत पति की हालत भी नाजुक है। तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि संतान नहीं होने के कारण दोनों काफी दुखी रहते थे और तनाव में थे।

तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिर राहुल अहिरवार (27) चांदबाड़ी झुग्गीबस्ती पिपलानी में रहता है और प्राइवेट काम करता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी सीमा (25) के साथ हुई थी, लेकिन दोनों को फिलहाल कोई संतान नहीं थी। सोमवार सुबह राहुल और उसकी पत्नी घर पर थे, जबकि पिता रामचरण अहिरवार किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर के समय रामचरण घर लौटे तो बेटा और बहू उल्टियां करते हुए मिले। पूछने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन और रिश्तेदारों ने उन्हें इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पति की हालत भी नाजुक

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने उनके कथन लिए, जिसमें उन्होंने पारिवारिक कारण और संतान नहीं होने से दुखी होना बताया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान पत्नी सीमा ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल का नाजुक हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दंपती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही जहर खाने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.