सिंगर दलेर मेहंदी को कोर्ट ने दी राहत सजा पर लगाई रोक

Updated on 16-09-2022 05:42 PM

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में पटियाला की निचली अदालत की ओर से सुनाए गए दो साल की सजा पर रोक लगा दिया है। पटियाला कोर्ट ने साल 2003 के इस मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत की ओर से सुनाए गए सजा के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाई में अपील दाखिल की गई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है। पटियाला कोर्ट ने 16 मार्च 2018 को दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई में करीब चार साल लग गए थे। यहां से भी पंजाबी सिंगर को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा था।

राज्य सरकार से भी मांगा था जवाब

इसके बाद दलेर मेहंदी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दे दी। पंजाबी सिंगर ने हाई कोर्ट से मांग की कि जब तक सजा के खिलाफ अपील लंबित रहती है उनकी सजा पर रोक लगाई जाए। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राज्य सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद आज इस मामले पर सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने का आदेश दे दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.