बीसीएलएल कर्मी पर दर्ज एफआइआर खारिज करने को कोर्ट ने ठहराया गलत, दिए कार्रवाई के आदेश

Updated on 01-12-2023 12:04 PM
भोपाल। जिला न्यायालय के सीजेएम कोर्ट ने बीसीएलएल के संजय सोनी के विरुद्ध दर्ज एफआइआर को खारिज करने की एमपी नगर पुलिस की रिपोर्ट को गलत मानते हुए निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने एफआइआर को यथावत रखते हुए सोनी के विरुद्ध निश्चित समयसीमा में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह था मामला

बीसीएलएल कर्मी संजय सोनी ने स्वयं को पीआरओ पदस्थ होना दर्शाया था, जिस पर आवेदक चरणजीत सिंह गुलाटी ने न्यायाधीश रोहित श्रीवास्तव के न्यायालय में एक परिवाद पत्र धारा 156 (3) का प्रस्तुत किया था। इसमे आरोपित संजय सोनी के विरुद्ध स्वयं को पीआरओ और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड में कार्यरत होने के संबंध में झूठा शपथ पत्र देना पाया गया था। सीजेएम ने चरणजीत का आवेदन पत्र स्वीकार कर आरोपित संजय सोनी के विरुद्ध धारा 420 भादंसं का अपराध पंजीबद्ध कर जांच करने का आदेश दिया था। न्यायालय द्वारा उक्त परिवाद को स्वीकार करने के आदेश के विरुद्ध अभियुक्त संजय सोनी द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षण याचिका को भी विशेष न्यायालय द्वारा निरस्त करते हुए अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को यथावत रखे जाने का आदेश पारित किया था, लेकिन इसके बाद भी एमपी नगर पुलिस द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत भी पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य एवं अनुसंधान नहीं करते हुए खारिजी की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.