पदोन्नति नियम जारी करने के बाद मांगी सीआर:फर्स्ट और सेकेंड क्लास अफसरों की सेल्फ असेसमेंट सीआर के लिए आज अंतिम दिन

Updated on 30-06-2025 02:17 PM

पदोन्नति के नए नियम जारी करने और 31 जुलाई तक पहली पदोन्नति देने के फैसले के बीच सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंत्रालय सेवा के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अफसरों को सोमवार तक हर हाल में अपनी सेल्फ असेसेमेंट (सीआर) ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सीआर न देने पर सीआर ब्लैंक होने और पदोन्नति पर पड़ने वाले असर के लिए अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे। जीएडी ने असेसमेंट सीआर पर अभिमत देने के लिए सीनियर अफसरों की भी टाइम लिमिट तय कर दी है।

जीएडी ने कहा है कि 27 मार्च 2025 को सरकारी कर्मचारियों के वर्ष 2024-25 की सीआर जारी करने को लेकर समय सीमा तय कर इसके निर्देश जारी किए गए थे। इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ मंत्रालय सेवा के पहली और दूसरी श्रेणी के अधिकारियों को निर्देश दें कि वे स्थापना शाखा से वर्क फ्लो तैयार होने के बाद https://mpsparrow.gov.in पर अपनी सीआर का सेल्फ असेसमेंट हर हाल में 30 जून तक कर दें। ऐसा नहीं होने पर सीनियर अफसर को संबंधित अधिकारी की सीआर ब्लैंक फारवर्ड हो जाएगी और इस तरह की स्थिति आगे के वरिष्ठ अफसरों के साथ भी होगा जिसका नुकसान संबंधित अफसरों को होना तय है।

सहमत न होने पर प्रस्तुत कर सकेंगे अभ्यावेदन

जीएडी ने यह भी कहा है कि जिस अफसर का असेसमेंट जारी होने के बाद वह अपने सीनियर के अभिमत से संतुष्ट नहीं हों उसे एक माह के भीतर अपनी सीआर को लेकर अभ्यावेदन पेश करने का अधिकार होगा। ऐसा न किए जाने पर यह मान लिया जाएगा कि वार्षिक सीआर जो है वही ठीक है। इस अवधि के बाद अभ्यावेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

ऐसे होगी सीआर की प्रक्रिया

  • सेल्फ असेसमेंट की अंतिम तिथि-30 जून
  • सीनियर अफसर का सीआर में अभिमत-31 अगस्त
  • रिव्यू अफसर का अभिमत-30 सितंबर
  • एक्सेप्ट करने वाले अफसर का अभिमत-30 नवंबर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.