उद्योग जगत के लिए तैयार कार्यबल का सृजन शैक्षणिक परिसरों से हो सुनिश्चित : मंत्री श्री परमार

Updated on 25-03-2025 09:19 PM

वर्तमान परिदृश्य में उद्योग जगत, स्किल्ड कार्यबल के अभाव से जूझ रहा है। शैक्षणिक संस्थानों को तकनीक का उपयोग कर उद्योग जगत के लिए स्किल्ड कार्यबल तैयार करने की आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों की दीर्घ तपस्या और अथक प्रयासों से स्किल्ड पेशेवरों की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी, जिससे उद्योग जगत को योग्य कर्मियों की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में, नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने के संदर्भ में आयोजित दो दिवसीय "नवोन्मेष-2025" कार्निवल के शुभारम्भ अवसर पर कही। मंत्री श्री परमार ने नवाचार एवं उद्यमिता के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजन के लिए संस्थान परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री परमार ने कहा कि स्किल्ड समाज निर्माण में संस्थान का यह योगदान, अभिप्रेरक बनेगा।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा में शब्दकोष होना चाहिए, इससे विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सुविधाजनक सुलभता होगी। इसके लिए हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। श्री परमार ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों ने अपनी मातृ-भाषाओं में शिक्षा पद्धति विकसित कर, अपने देश को विश्वमंच पर स्थापित किया है। हमें भी अपने देश को ज्ञान के आधार पर विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए अपनी मातृभाषा में शिक्षा पद्धति विकसित करनी होगी। मंत्री श्री परमार ने वर्तमान परिदृश्य में कृषि क्षेत्र में रासायनिक उत्पादों के उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के प्रश्नों का समाधान शिक्षा क्षेत्र के माध्यम से ही संभव है। हमें कृषि के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परम्परा के आधार पर, भारतीय दृष्टि से समृद्ध शोध एवं अनुसंधान कर, समाधान-कारक नवाचार करने की आवश्यकता है। हमारी परंपरा में स्थापित वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर काम करना होगा, जैसा कि पहले भारत में तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों में हुआ करता था। श्री परमार ने कहा कि भारत की ज्ञान परम्परा; विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा से समृद्ध रही है। हमें इसे युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में पुनः शोधित करके मानव जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा। श्री परमार ने कहा कि यहां जो स्टार्टअप्स आए हैं, वे रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। मंत्री श्री परमार ने विश्वास जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा, इसके लिए हम सभी की सह भागिता आवश्यक है।

मंत्री श्री परमार एवं आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन एवं कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, ब्रेनी बियर प्रीस्कूल और एक्टिविटी क्लब चेन की संस्थापक डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी द्वारा सृजित पेंगुइन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'बिग कंट्री, लिटिल बिजनेस' का विमोचन किया।

दो दिवसीय इनोवेशन कार्निवल अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इस कार्निवल का उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आईसेक्ट ग्रुप की निदेशक डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक डॉ. नितिन वत्स एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आर.पी. दुबे सहित विभिन्न उद्यमी, उद्योगजगत के लीडर्स, निवेशक, प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं अन्य विद्वतजन उपस्थित थे। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.