क्रिकेट का है संगठन, आमदनी इतनी कि पिछले साल चुकाया 1,159 करोड़ का इनकम टैक्स

Updated on 09-08-2023 03:08 PM

नई दिल्ली: दुनिया के अमीरतम क्रिकेट गवर्निंग बॉडी में शामिल है अपना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)। आपको पता है कि पिछले साल इसकी आमदनी कितनी हुई? आपको नहीं पता तो हम बता देते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसकी कुल आमदनी 7606 करोड़ रुपये रही है। तभी तो इस संगठन ने उस साल के लिए 1,159 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भी चुकाया है। इसने पिछले वर्ष जो इनकम टैक्स चुकाया, वह एक साल पहले की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।

संसद में मिली जानकारी

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में दायर रिटर्न के आधार पर बीसीसीआई द्वारा भुगतान किए गए इनकम टैक्स और उसके आय एवं व्यय का ब्यौरा भी पेश किया।


कोरोना काल में बढ़ा था खर्च और घट गई थी आमदनी
साल 2020 की शुरुआत में ही कोरोना का कहर टूट पड़ा था। उस वजह से क्रिकेट खेल पर कई महीनों के लिए विराम लग गया था। उसके बाद क्रिकट तो शुरू हुआ, पर बायो-बबल के साये में। इससे क्रिकेट संगठनों का खर्च बढ़ा था। अब इन संगठनों के लिए कोई दिक्कत नहीं है। तभी तो बीसीआई के इनकम टैक्स में यह बढ़ोतरी हुई है। एक तरह से कहा जाए तो उसके इनकम टैक्स में यह वृद्धि 2019-20 में गिरावट के बाद हुई है। वित्तवर्ष 2020-21 में बीसीसीआई ने इनकम टैक्स के रूप में 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जो कि साल 2019-20 में भुगतान किए गए 882.29 करोड़ रुपये से कम है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में, बोर्ड ने टैक्स के रूप में 815.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2017-18 में भुगतान किए गए 596.63 करोड़ रुपये से अधिक है।
 

वित्तवर्ष 2021-22 के दौरान बीसीसीआई ने 7,606 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया था। उस साल उसका खर्च 3,064 करोड़ रुपये के करीब रहा था। इससे एक साल पहले मतलब कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसक आमदनी 4,735 करोड़ रुपये रही थी। उसी साल उसका खर्च 3,080 करोड़ रुपये रहा था। साल 2021-22 में इसकी आमदनी बढ़ कर 7606 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि इसका खर्च 3064 करोड़ रुपये रहा है।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.