बदमाश डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर कर लेते हैं मोबाइल हैक

Updated on 13-05-2024 11:37 AM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में लगातार साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आपराधिक वारदात कर रहे हैं। इसको लेकर साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है कि यह साइबर अपराध का नया तरीका है। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

हम बता दें कि ऑनलाइन ठगों ने अब लोगों के साथ ठगी का नया तरीका निकाला है। इसमें यह ठग कुरियर पैकेट में मिले सिम, इंक्स, आधार कार्ड का मिस यूज, मनी लॉन्ड्रिंग टेररिस्ट कन्वर्जन में आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हो रहा है जैसी कई ट्रिक से आपको हाउस अरेस्ट कर लेते हैं।

पुलिस स्टेशन जैसे सेटअप से वीडियो काॅल कर डराया जाता हैं। वेबकैम, स्काइप मोबाइल से वीडियो पर आमने- सामने होकर कई घंटे मकसद पूरा होने तक डर में बांधे रखते हैं। नकली पुलिस अफसरों से भी अलग-अलग नंबरों पर बात कराई जाती है। जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नागरिक सतर्क रहें। जांच एजेंसियों के नाम से आ रहे इस प्रकार के फोन आने से डरकर जमानत के नाम पर अपना ओटीपी न दें या किसी भी खाते में रुपये जमा न कराएं। उनके कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करें।

डिजिटल अरेस्ट में वाॅट्सएप पर लगवाते हैं हाजिरी

डिजिटल अरेस्ट के झांसे में बदमाश इंटरनेट मीडिया के माध्यम वाॅट्सएप नंबर पर रोजाना हाजिरी भी लगवाते हैं, इसमें व्यक्ति को रोजाना प्रजेंट सर लिखकर ग्रुप पर भेजना होता है। इस प्रकार का कोई फोन आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा 1930 नंबर पर सूचना दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.