राइस मिलर्स की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट:सीएम से मिले पर समाधान नहीं

Updated on 05-12-2024 12:22 PM

मध्य प्रदेश में 2 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी अगले कुछ दिनों में बाधित हो सकती है। सरकार द्वारा खरीदी गई धान की प्रोसेसिंग कर चावल बनाने और उसे एफसीआई व नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) को सप्लाई करने वाले राइस मिलर्स हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि सरकार पर उनका करीब 1,000 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।

बुधवार को राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इससे पहले, राइस मिलर्स ने नागरिक आपूर्ति निगम के ऑफिस में जाकर एमडी पीएन यादव को मिलों की चाबियां सौंप दीं।

धान खरीदी हो सकती है प्रभावित

राइस मिलर्स का कहना है कि सरकार के नियमों के अनुसार, धान खरीदी के लिए 54% नया वारदाना और 46% पुराना वारदाना उपयोग किया जाता है। नया वारदाना सरकार उपलब्ध कराती है, लेकिन पुराना वारदाना राइस मिलर्स को देना पड़ता है। उन्हें पुराने वारदाने के लिए मिलने वाला किराया भी अब तक नहीं दिया गया है। मिलर्स ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हड़ताल जारी रखेंगे और वारदाना भी उपलब्ध नहीं कराएंगे।

अपग्रडेशन राशि के बिना चावल जमा करना संभव नहीं

राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सीएम से मिलने के बाद दैनिक भास्कर से बात की।

उन्होंने बताया कि बुधवार को चावल उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीएस से मुलाकात की।

इस दौरान 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि धान मिलिंग के बाद निकलने वाले ब्रोकन और रिजेक्शन की भरपाई के लिए मप्र सरकार द्वारा मिलर्स को अपग्रडेशन राशि दी जाती है। बिना इस राशि के एफसीआई में चावल जमा करना संभव नहीं है।

पीएस ने बदली व्यवस्था तो सरकार के 1800 करोड़ बचे

अग्रवाल ने बताया कि 2020-21 में तत्कालीन पीएस फैज अहमद किदवई ने रिपोर्ट दी थी कि अगर मिलर्स को अपग्रडेशन राशि दी जाती है, तो सरकार पर केवल 200 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लेकिन अगर यह राशि नहीं दी गई, तो चावल का परिवहन, भंडारण और अन्य खर्चों के चलते सरकार को 1800 करोड़ का नुकसान होगा।

इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने तीन साल तक (2020-21, 2021-22 और 2022-23) यह राशि दी, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है।

पुराने उद्योगों को बचाने की अपील

अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में नए उद्योग लगाने के लिए इन्वेस्टर मीट कर रहे हैं और विदेशों में जाकर निवेशकों को बुला रहे हैं। लेकिन राज्य के पुराने उद्योग, जो पहले से लाखों लोगों को रोजगार दे रहे हैं, संकट में हैं।

वित्त विभाग से असहमति बना संकट का कारण

अग्रवाल ने कहा कि वित्त विभाग की असहमति के कारण हमारी समस्याओं का समाधान लंबित है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राइस मिलर्स ने सरकार के भरोसे पर बैंकों से कर्ज लेकर धान की मिलिंग की, लेकिन अब वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। यदि जल्द ही 200 करोड़ रुपये की अपग्रडेशन राशि प्रदान नहीं की गई, तो 2024-25 की धान खरीदी के लिए मिलिंग अनुबंध संभव नहीं होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.