आयकर​​​​​​​ के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर बोले-टैक्स नहीं भरना गलत

Updated on 24-12-2024 01:28 PM

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा है कि दूसरों को बैंक खाते देने वाले यह कहकर नहीं बच सकते कि वे रिक्शा चलाते हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अगर किसी व्यक्ति ने लोभ में आकर किसी को अपना बैंक खाता दिया है और उसके खाते में लाखों, करोड़ों रुपए आते हैं तो इनकम टैक्स विभाग उससे पूछताछ करेगा और उसे बताना होगा कि यह पैसा कहां से और कैसे आया है।

पीसीसीआईटी कहा कि इसलिए वे लोगों से अपील करते हैं कि किसी को अपने बैंक खाते की जानकारी न दें ताकि उनके खाते में कोई पैसा भेजे और सायबर फ्राड करे। लोगों के इस मामले में जागरुक और संवेदनशील होने की जरूरत है अन्यथा नियम के आधार पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

भास्कर से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के दौरान पीसीसीआईटी त्रिपुरी ने कहा कि किसी को आयकर विभाग से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जो टैक्स चोरी करेगा, वह तो डरेगा ही। वैसे इस तरह के लोगों का आंकड़ा भी 0.1 प्रतिशत से कम है। त्रिपुरी ने कहा कि टैक्स जमा नहीं करना गलत है। अगर किसी पर टैक्स निकलता है तो जमा करना चाहिए अन्यथा देर सबेर आयकर विभाग पूछताछ करेगा।

31800 करोड़ आए थे पिछले साल, इस साल 37300 करोड़ का टारगेट

पीसीसीआईटी पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा कि टैक्स कलेक्शन तेजी से बढ़ा है। वर्ष 1989 में देश में 8 हजार करोड़ का टैक्स कलेक्शन था जो वर्ष 2023-24 में 2 लाख करोड़ पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के इस साल के टारगेट को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल 37300 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वित्त वर्ष में 31800 करोड़ रुपए का राजस्व टैक्स के रूप में हासिल किया गया था।

तीन प्राथमिकताएं बताईं त्रिपुरी ने

पीसीसीआईटी त्रिपुरी ने अपनी तीन प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि पहला फोकस टैक्स कलेक्शन पर है। दूसरी प्राथमिकता जन शिकायत पर क्विक एक्शन करना है और तीसरी प्राथमिकता स्टाफ और अफसरों के वेलफेयर से संबंधित काम हैं। इसीलिए जो अफसर डीपीसी के लिए वेटेड थे, उनकी डीपीसी का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर में इनकम टैक्स की रेजिडेंसियल प्रोजेक्ट को पूरा कराने पर भी फोकस है। उन्होंने कहा कि अब रिटर्न फाइल करना पहले से काफी आसान हो गया है। कई बार रिटर्न फाइल करने के पांच मिनट बाद उसकी मंजूरी की जानकारी आ जाती है, यह नई तकनीक के दौर का रिजल्ट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.