हिमालय में कुदरत के बेशकीमती खजाने पर संकट, खतरे में दुर्लभ जड़ी-बूटियों का अस्तित्व; इस वजह से बढ़ी टेंशन

Updated on 28-09-2026 11:34 AM
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों तक फैले हरी मखमली घास के ये मैदान आज कुदरत और इंसानी कारणों से संकट में हैं। संकट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टिहरी जिले के सबसे बड़े बुग्याल पंवालीकांठा में भू-क्षरण की गति पिछले दो साल में करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। यह जानकारी अध्ययन, पशुचारकों, वनकर्मियों और ग्रामीणों से बातचीत में सामने आई। बुग्याल में गड्ढे और गहरी दरारें तेज बारिश और कम जलधारण क्षमता के लक्षण हैं। इससे उपजाऊ मिट्टी, अनूठी बुग्गी घास, वनस्पति और दुर्लभ जड़ी-बूटियों का अस्तित्व खतरे में है।

13 हजार फीट पर 78 बुग्याल बुग्याल उच्च हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता और मृदा संरक्षण के कुदरती कवच हैं। निचले इलाकों में बहती जलधाराओं के प्रमुख स्रोत भी बुग्याल हैं। जाड़ों में बर्फ से ढके ये मैदान मई में बर्फ पिघलने पर घास, औषधियों और फूलों से निखर उठते हैं। पशुचारण, पर्यटन, ट्रैकिंग और धार्मिक-सांस्कृतिक यात्राओं के लिहाज से भी इनका खासा महत्व है। वन विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के छह जिलों में 11 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर कुल 78 बुग्याल हैं। वेदनी, आली, दयारा और पंवालीकांठा प्रमुख हैं। ये अंतिम मोटर मार्ग से औसतन 18 से 25 किमी दूर हैं।
ग्लेशियरों पर मौसमी बदलावों का असर अब वैज्ञानिक सच्चाई बन चुका है। ग्लेशियरों के साए में पलते बुग्याल भी इससे अछूते नहीं। हाल में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र, गोपेश्वर के दल ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पंवालीकांठा पहुंचकर जैव विविधता और पारिस्थितिक बदलावों का अध्ययन किया। वर्षाचक्र में गड़बड़ी, भूस्खलन, बादल फटना, ग्लेशियरों से मलबा, परागण करने वाले कीटों का लुप्त होना, मानवीय हस्तक्षेप और अनियंत्रित पशुचारण से बुग्याल संकट में हैं। भू-कटाव रोकने के लिए बिछाए गए जूट और नारियल के जाल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

पारंपरिक ज्ञान का लाभ

वन विभाग के मुताबिक, अतिशय पर्यटन, कैंपिंग, पशुचारण और भारी खुरों वाले जानवर बुग्यालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अनुपयोगी पशुओं को यहां छोड़ने का चलन बढ़ रहा है। पंवालीकांठा में करीब 200 गाय-बैल और भैंस हैं। गूजर समुदाय भी दर्जनों भैंस और घोड़े खच्चरों के साथ यहां रहता है। जानवरों के खुर और घोड़े खच्चरों की लोहे की नाल बुग्याल को नुकसान पहुंचा रही है।
हालांकि, कुछ लोग बुग्यालों के संरक्षण में मानवीय हस्तक्षेप को सकारात्मक मानते हैं। उनके अनुसार, पशुचारण से बुग्यालों को गोड़ाई, खाद और बीज संचरण जैसे स्वाभाविक लाभ मिलते हैं। उनका मानना है कि अतिशय पर्यटन की चिंता बुग्यालों के बजाय हिमालयी तीर्थस्थलों पर बढ़ते दबाव से जुड़ी है। केदारनाथ और त्रियुगीनारायण में 2,000 की क्षमता के मुकाबले प्रतिदिन 5,000 यात्री वाहनों के साथ पहुंच रहे हैं। वाहन प्रदूषण से पारंपरिक उपज और जैविक संपदा प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, भौरे, तितलियां और अन्य परागणकारी कीट लुप्त हो रहे हैं। फसलों, फलों और सब्जियों में परागण घटने से फफूंद लग रही है। 'बुग्याल संरक्षण' में बफर क्षेत्र की बस्तियों और उनकी चिंताओं को शामिल करना जरूरी है। समुदायों को प्रमुख हितधारक बनाकर उनके पारंपरिक ज्ञान का लाभ लिया जाए। कैंपिंग की बजाय सतत पर्यटन को बढ़ावा मिले। अनुपयोगी पशुओं के लिए अलग बाड़े बनें। धार्मिक-सांस्कृतिक मॉडल से दोहन सीमित हो और शोध संस्थानों की मदद से डेटाबेस तैयार किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
सचिन पाराशर/सिद्धार्थन,नई दिल्ली: भारत में यूरोपीय संघ (EU) के नए राजदूत जीन-एरिक पैकेट ने भारत-रूस की नजदीकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि मॉस्को के साथ…
 29 September 2026
पूनम पाण्डे: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) से शुरू हुई बहस अब उस जगह पहुंच गई है, जहां मामला सिर्फ वोटर लिस्ट का नहीं बल्कि चुनावी संस्थाओं पर भरोसे…
 29 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी कर सफाई देने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस मामले में अब पवन खेड़ा ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारत के चर्चित पर्यटन स्थलों के साथ अब सरकार की नजर उन 'अनदेखे' ठिकानों पर है, जिन्हें लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन जहां इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय अनुभव…
 29 September 2026
नई दिल्ली: जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था PETA इंडिया ने केंद्र सरकार से 2 अक्टूबर से बिलबोर्ड, टेलीविजन, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और दूसरे मीडिया पर मीट (मांस)…
 29 September 2026
पूनम पांडे, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में फ्रांस अपने खाड़ी सहयोगी देशों की हवाई सुरक्षा में मदद कर रहा था। 28 फरवरी को शुरु हुए संघर्ष…
 29 September 2026
नई दिल्लीः भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील को लेकर निगोसिएशन चल रहा है। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से ‘सोर्स कोड’ को लेकर…
 28 September 2026
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों…
 28 September 2026
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।…
Advt.