भोपाल के भदभदा डेम के पास दिखा मगरमच्छ:किनारे पर आराम करते मिला; लोगों को देखते ही पानी में उतरा

Updated on 09-07-2025 03:26 PM

राजधानी भोपाल के भदभदा डेम किनारे एक बड़ा मगरमच्छ आराम फरमाते दिखाई दिया। जैसे ही लोग उसके करीब पहुंचे, वह पानी में उतर गया। मगरमच्छ का वीडियो भी सामने आया है। खतरे को देखते हुए बुधवार को नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और लोगों को खदेड़ा।

बता दें कि कलियासोत और भदभदा डेम में 20 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। अभी पानी कम है। इसलिए मछली पकड़ने वाले खतरा उठा रहे हैं। हर रोज कई लग मछली पकड़ने के लिए डेम किनारों पर बैठ रहे हैं। यहीं पर मगरमच्छ होते हैं। मगरमच्छ का जो वीडियो सामने आया है, उसे किनारे पर मौजूद लोगों ने बना लिया। हालांकि, उनकी चहल-कदमी के बाद मगरमच्छ पानी में चला गया।

कई बार हो चुके हमले कलियासोत डेम में मगरमच्छ-घड़ियाल के हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। जून-2020 में डेम के गेट नंबर 13 के पास मछली पकड़ रहे एक युवक को मगरमच्छ खींचकर पानी में ले गया था। बाद में उसका शव मिला था। इसके बाद कई बार मगरमच्छ सड़कों पर दिखाई दे चुके हैं। खासकर कलियासोत डेम में 13 शटर के पास अक्सर इनकी मौजूदगी देखने को मिलती है।

कलियासोत, भदभदा और केरवा में हैं मगरमच्छ-घड़ियाल दो साल पहले वन विभाग ने मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या को लेकर सर्वे भी कराया था। सर्वे में कलियासोत डेम में 21 और केरवा डेम में 1 मगरमच्छ मिला था। इनमें 9 वयस्क थे। मगरमच्छों की लंबाई 3 से 9 फीट है। इसके बाद नाइट सर्वे हुआ। जिसमें इनकी संख्या बढ़ गई थी। हालांकि, एक्सपर्ट मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या ज्यादा होने की बात कहते हैं। कई बार मगरमच्छ कलियासोत से निकलकर भदभदा डेम तक पहुंच जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.