मधुमक्खी के छत्ते की तरह सनी लियोनी की कार पर उमड़ पड़ी भीड़, ट्विटर पर वायरल तस्वीरों का सच जानें

Updated on 12-04-2023 10:36 PM
सनी लियोनी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें केरल की बताई जा रही हैं, जहां सनी लियोनी के लिए हजारों की संख्या में भीड़ सड़क पर उतरी नजर आ रही है। भारी भीड़ सनी लियोनी की सफेद कार के इर्द-गिर्द मधुमक्खी के छाते की तरह लटकी नजर आ रहा है। ये तस्वीरें ट्विटर पर छाई हुई हैं और कहा जा रहा है कि ये उनके केरल ट्रिप की हैं। यही वजह है कि सनी लियोनी ट्विटर पर जमकर ट्रेंड भी हुई हैं। आइए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों का सच।
ये सच है कि सनी लियोनी की ये तस्वीरें साउथ की है जब वो कोच्चि पहुंची थीं। सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और इसकी झलक कोच्चि में भी खूब दिखी। सनी की ये तस्वीरें कोच्चि में एमजी रोड की हैं, जहां वो स्मार्टफोन ब्रांच के लॉन्च पर पहुंची थीं। यहां बता दें कि ये तस्वीर नई नहीं बल्कि काफी पुरानी है। सनी लियोनी के लिए मौजूद इस भीड़ की तस्वीरें साल 2017 की हैं।

इस भीड़ को सनी तूफान का नाम दिया गया

इस भीड़ की Sunny storm यानी सनी तूफान का नाम दिया गया था। सनी को देखने के लिए भीड़ जैसे एमजी रोड पर एकदम ठहर गई थीं। सनी ने खुद इस मौके का वीडियो शेयर किया था और कहा था कि कोच्चि के लोगों को शुक्रिया कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों के इस प्यार और सपोर्ट को देखकर वह हैरान थीं और इसे कभी भुला नहीं सकतीं।

सनी लियोनी ने प्यार के समंदर से की थी इस भीड़ की तुलना

सनी ने वो तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनकी कार भीड़ के बीच फंसी दिख रही थी। हालांकि, इस भीड़ की तुलना सनी लियोनी ने प्यार के समंदर से की थी। इतना ही नहीं जब सनी लिय़ोनी स्टेज पर थीं तो लोगों ने पर्दे को फाड़कर भी उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.