बच्चों को सफ़ाई-संस्कृति से संस्कारित करें: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 02-10-2023 12:48 PM

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 1 अक्टूबर को “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियों में शामिल होकर श्रमदान किया। राज्यपाल श्री पटेल ने न्यू मार्केट परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ़ किया। उन्होंने ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम में उपस्थित जनों और सफ़ाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इन्दौर का उदाहरण देते हुए भोपालवासियों को देश में स्वच्छता का सिरमौर बनने के लिए प्रेरित किया। न्यू मार्केट व्यापारी संघ और जन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल श्री पटेल को पौधा और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सफ़ाई संस्कृति से बच्चों को संस्कारित करें। अपने घर, परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने की महत्ता बताएं। स्वच्छता को आदत बनाएं। बच्चों को सफाई रखने की प्रेरणा, स्वयं के आचरण और व्यवहार से दें। स्वच्छता अभियान एक दिन का अभियान नहीं है, इसे हमें साल के 365 दिन संचालित करना चाहिए।

भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि 16 से 30 सितम्बर तक देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत स्वच्छता पर आधारित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत एक अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान आयोजित हुआ।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में किया पूजन

राज्यपाल श्री पटेल न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे। उन्होंने यहाँ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मंदिर पहुँचने पर राज्यपाल श्री पटेल का अभिनंदन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.