आज से छाएगा सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का उल्लास, फाइनल रिहर्सल में सिंधी, गुजराती गीतों पर बिखेरे मां की भक्ति के रंग

Updated on 18-10-2023 12:28 PM
भोपाल। नवरात्र पर्व के दौरान सांस्कृतिक गरबा महोत्सव शुरू होने से पहले ही मां अंबे की भक्ति के साथ रास-उल्लास में डूबे भक्तों ने सर्किल में उतरकर जोश दिखाया। मंगलवार को सुंदर वन मैदान पर फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें एक हजार से अधिक युवाओं ने गरबा के साथ डांडिया भी किया। महोत्सव 18 अक्टूबर को शुरू होगा। सिंधी मेला समिति के इस आयोजन में नवदुनिया प्रिंट पार्टनर है।


फाइनल रिहर्सल में युवाओं ने दिखाया जोश

 फाइनल रिहर्सल में बैरागढ़, ईदगाह हिल्स, गांधीनगर, पंचवटी, ग्लोबस ग्रीन, संत कंवरराम कालोनी, सिंधु दर्शन भेल, सिंधी कालोनी एवं भेल के युवाओं ने जोश दिखाया। मुख्य प्रशिक्षक सोनू ठाकुर के निर्देशन में युवाओं ने तीन ताली थीम पर भी झूम मचाई। प्रसिद्ध गायक नरेश गिदवानी ने अपनी मधुर आवाज में जैसे ही सिंधी गीत ठार माता ठार गाना शुरू किया, युवाओं का हुजूम झूम उठा। गरबा मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरियानी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को रात्रि आठ बजे होगा। टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके सुमेद मुदगलकर समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और कृष्ण की लीलाएं करते नजर आएंगे।


फूड जोन में चखें व्यंजनों का स्वाद

 सुंदर वन नर्सरी में इस बार फूड जोन भी बनाया गया है। यहां परंपरागत इंडियन, कांटिनेंटनल एवं साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ ही सिंधी व्यंजन कढ़ी चावल, मिठी भोरी एवं बीह पटाटा आदि का स्वाद भी लोग चख सकेंगे। एलईडी मैपिंग मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकारों के साथ सर्किल में प्रतिभागी झूमते नजर आएंगे।

 

फाइनल रिहर्सल में स्ट्रांगर ग्रुप ने धूम मचाई

 फाइनल रिहर्सल में स्ट्रांगर ग्रुप ने प्रस्तुति से धूम मचाई। इस ग्रुप में दीपेश लालवानी, वंशिका लालवानी, सुजीत कृपलानी, प्रांजल बजाज, पीयूष कृपलानी एवं अभय रामचंदानी शामिल थे। हरी टी शर्ट पहनकर आए समूह ने अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बैरागढ़ के युवा योगेश मालानी, करन, साक्षी, रौशनी, हिमांशी, टीशा, अर्पिता, अमन एवं नेहा मनवानी बुधवार को भारतीय क्रिकेट थीम पर मैदान में उतरेंगे।

 

मिलकर करेंगे मां अंबे की स्तुति

फाइनल रिहर्सल में सर्किल में उतरकर बहुत अच्छा लग रहा है। लगा है इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई। हमने 25 दिन प्रशिक्षण लिया। बहुत कुछ सीखा। अब अगले चार दिन खूम धूम मचाएंगे। मिलकर गरबा करते हुए मां अंबे की स्तुति करेंगे।

 

 

                                                                                                            - रौशनी मीरचंदानी, ईदगाह हिल्स

 

 

 

 

 

 

अफ्रीका से गरबे की चाह खींच लाई

 

 

में इन दिनों अफ्रीका में रह रहा हूं। सांस्कृतिक गरबा महोत्सव शुरू होने की खबर मिलते ही मैंने यहां आने का कार्यक्रम बनाया। आज सर्किल में उतरकर मन प्रसन्न हो गया। अगले चार दिन हमारे लिए बहुत खुशी और उल्लास से भरे रहने वाले हैं।

 

 

- हरीश मनवानी, गरबा पार्टिसिपेंट

 

 

 

 

 

 

लगता है सर्किल न छोड़ें, यहीं रहें

 

 

फाइनल रिहर्सल में मैंने मित्रमंडली के साथ गरबा किया। समय का पता ही नहीं चला। महोत्सव की शुरूआत इससे भी भव्य होगी। हम पूरे चार दिन मां की भक्ति करेंगे। पिछले कुछ सालों से महोत्सव में कुछ न कुछ नया नजर आता है। यही विशेषता है।

 

 

- रिमझिम धनवानी, गरबा पार्टिसिपेंट

 

 

 

 

 

 

सामाजिक एकता का पर्व

 

 

गरबा महोत्सव मां अंबे की भक्ति के साथ सामाजिक एकता का पर्व है। मैं पिछले 12 साल से इसका हिस्सा हूं। परिवार के साथ यहां गरबा करना बहुत अच्छा लगता है। मेला समिति और नवदुनिया बधाई के पात्र हैं। ऐसे आयोजन से संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

 

 

                                                                                                       - जीया मोतियानी, गरबा पार्टिसिपेंट


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.