दलजीत कौर का बेटा जेडन भारत को करता है मिस, बोलीं- मेरा हर दिन हनीमून जैसा होता है

Updated on 31-05-2023 09:19 PM
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादी को दो महीने बीत चुके हैं। वह इंडिया छोड़ नैरोबी शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि वह कामकाज के सिलसिले में भारत आती रहेंगी। दलजीत कौर के हसबैंड निखिल आडवाणी बिजनेसमैन हैं और काम के चलते वह साउथ अफ्रीका में रहते हैं। मालूम हो, दलजीत कौर की पहली शादी 'बिग बॉस 16' के शालीन भनोट से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है, जो अब एक्ट्रेस के साथ विदेश में ही रहता है। दलजीत ने शादी के बाद लाइफ कैसी हो गई है, एक बार फिर इस बारे में खुलकर बातचीत की है।

40 साल की Dalljiet Kaur ने बताया कि उनका हर दिन हनीमून की तरह होता है। नैरोबी को वह बहुत ही खूबसूरत जगह मानती हैं। जहां कई भारतीय रहते हैं। उनका मानना है कि वह अब तक इस खूबसूरती और कल्चर से अंजान थी। वह वहां काफी खुश और बिदांस रहती हैं।

भारत जैसा ही लगता है: दलजीत कौर

सिख परिवार से आने वाली दलजीत को लगता है कि वह बेशक घर से दूर हैं लेकिन यहां भी पंजाबियों वाला माहौल है क्योंकि बहुत सारी पंजाबी फैमिली यहां रहती हैं।। उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब आस पड़ोस की महिलाएं उनके पास आती हैं और पूछती हैं कि उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं। इतना ही नहीं गुजराती भी खूब देखने को मिलते हैं। उन्हें तो ऐसा लगता है जैसे ये भी भारत का ही एक हिस्सा हो।

भारत जैसा ही लगता है: दलजीत कौर

सिख परिवार से आने वाली दलजीत को लगता है कि वह बेशक घर से दूर हैं लेकिन यहां भी पंजाबियों वाला माहौल है क्योंकि बहुत सारी पंजाबी फैमिली यहां रहती हैं।। उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब आस पड़ोस की महिलाएं उनके पास आती हैं और पूछती हैं कि उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं। इतना ही नहीं गुजराती भी खूब देखने को मिलते हैं। उन्हें तो ऐसा लगता है जैसे ये भी भारत का ही एक हिस्सा हो।

दलजीत बेटे के लिए हैं खुश

दलजीत कौर ने बेटे जेडन के लिए बदले माहौल पर भी बात की। वह कहती हैं, 'जेडन अभी भी अडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। वह लाइफ में हुए बदलावों को अपना रहे हैं। मैं तो खुश हूं कि जेडन नैरोबी में पढ़ाई कर रहे हैं क्योंकि यहां दुनियाभर से बच्चे आए हुए हैं। जेडन रोज बताते हैं कि मम्मा मैं आज मैक्सिको, कैलिफ्रॉनिया से लेकर बंगलादेश के बच्चों से मिला।'

बेटा जेडन करता है इंडिया को मिस

हालांकि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur Son) ये भी स्वीकार करती हैं कि जेडन आज भी इंडिया को बहुत मिस करते हैं। खास तौर पर अपने दोस्तों को। वह कहती हैं, ' हम इंडिया में करीब 7-8 साल रहे हैं। वहां हम कई फैमिलीज से बहुत क्लोज थे। अब जेडन उन्हें मिस करते हैं। मैं बेटे की वीडियो कॉल पर उनके दोस्तों से बात करवाती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.