लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के काले कारनामे।

Updated on 24-09-2023 04:06 PM
कार्यपालन यंत्री विनोद कुमार तिवारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर मध्य प्रदेश शासन को लाखों रुपए का चुनाव लगाया।
विनोद कुमार तिवारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग से  प्रति नियुक्ति पर नगर निगम जबलपुर मैं लगभग 9 वर्ष पूर्व पद स्थापना की गई थी उस समय नगर निगम जबलपुर में पदस्थ होने के कारण अपने पद का दबाव दिखाकर इन्होंने गन गेराज फैक्ट्री जबलपुर के स्वामित्व का एक शासकीय बांग्ला अपने नाम से आवंटित कर लिया था जो लगभग 3 एकड़ में फैला हुआ है। नगर निगम जबलपुर से विनोद तिवारी का स्थानांतरण लगभग 7 वर्ष पहले हो चुका है जबलपुर परिक्षेत्र में लेकिन शासकीय बांग्ला आज दिनांक तक रिक्त नहीं किया है और जानकारी के अनुसार बाजार रेंट भी नहीं देते। लगभग 6 वर्ष पूर्व विनोद तिवारी कार्यपालन यंत्री का स्थानांतरण जिला सिवनी में कार्यपालन यंत्री के रूप में हुआ था जिला सिवनी में जॉइनिंग दिनांक 17- 7- 2017 है जिला सिवनी से इनका स्थानांतरण जबलपुर परिक्षेत्र में हो गया था जिला सिवनी से विनोद तिवारी कार्यपालन यंत्री का रिलीविंग दिनांक04-112022 है जिला सिवनी में विनोद तिवारी कार्यपालन यंत्री लगभग 5 वर्ष 4 माह  कार्यरत रहे जानकारी के अनुसार इन्होंने यह पूरा कार्यकालअपने विभागीय रेस्ट हाउस- शासकीय रेस्ट हाउस जो कि जिला सिवनी में बंडोल में स्थित है उसी में रहे और उसका किराया आज दिनांक तक शासन में जमा नहीं करवाया गया है इस पूरे कार्यकाल में जानकारी के अनुसार कोई प्राइवेट बांग्ला किराए पर नहीं लिया गया तथा शासकीय बांग्ला भी आवंटित नहीं हुआ। इस तरह विनोद तिवारी ने किराया जमा ना कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया। जानकारी के अनुसार लगभग आठ माह पूर्व विनोद तिवारी कार्यपालन यंत्री को प्रभारी अधीक्षण यंत्री के रूप में जिला सागर मैं पदस्थ किया गया है वहां पर वह 3 स्टार होटल दीपाली एवं होटल क्राउन में रहते हैं, वह प्रति सप्ताह लगभग तीन-चार दिन वहां रुकते हैं और उसके बाद शासकीय गाड़ी से जबलपुर चले जाते हैं जबकि सागर में विनोद तिवारी प्रभारीअधीक्षण यंत्री को शासकीय बांग्ला भी आवंटित है शासकीय गाड़ी संबंध में आने जाने की जानकारी टोल नाको से प्राप्त की जा सकती है तथा होटल में रहने के संबंध में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा होटल के रिकॉर्ड से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। थ्री स्टार होटल में रहने पर जो खर्च होते हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह जब कार्यपालन यंत्री सिवनी में रहे तब इन्होंने भरपूर कोटेशन से कार्य करवाए है तथा भरपूर भ्रष्टाचार किया है क्योंकि एक कार्यपालन यंत्री को जो सैलरी मिलती है उस सैलरी में वह 3 स्टार होटल में इतने दिन नहीं रह सकता। जानकारी के अनुसार सागर में जो बांग्ला विनोद तिवारी प्रभारी अधीक्षण यंत्री को आवंटित हुआ है उसमें भी अपने अधीन कर्मचारियों पर दबाव डालकर लाखों रुपए का कार्य भी करवाया गया है उक्त बिंदुओं पर शासन द्वारा जांच किया जाना अपेक्षित है जिससे विनोद तिवारी द्वारा किए गए पूर्ण भ्रष्टाचार उजागर हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.