विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस होगा तैयार : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Updated on 07-03-2024 12:12 PM

पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश की विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा। डेटाबेस के आधार पर परिवारों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्य शासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने यह जानकारी केन्द्र सरकार के विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भरत भाई पाटनी को दी। बोर्ड के सदस्य श्री पाटनी बुधवार को मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीमती गौर से मिलने आये थे।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के डाटाबेस तैयार करने के लिये सर्वे के प्रस्ताव को बोर्ड में भेजे जाने की जानकारी भी दी। इस पर बोर्ड के सदस्य श्री पाटनी ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने की बात कही।श्री पाटनी ने बोर्ड द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यक्रम समर्थ पोर्टल की सराहना की। अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु श्री अजीत केसरी ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण दिया। प्रदेश के विमुक्त घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा, आयुक्त विमुक्त घुमन्तु, अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण श्री सौरभ कुमार सुमन और अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.