सरकार की योजनाओं से बेटियाँ वरदान और बहनें हुई सशक्त : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 01-05-2023 06:21 PM

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं से आज समाज बेटियों को वरदान मानने लगा है और महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक क्रांति भी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम पिपलानी में गोंड और कोरकू समाज के 425 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नव-दम्पतियों पर पुष्प-वर्षा कर आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री कन्या-विवाह योजना की राशि के चेक प्रदान किये।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि योजना के शुरू होने से राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश में लिंगानुपात के अंतर में काफी कमी आई है। योजना का प्रतिफल यह भी रहा कि अब प्रदेश में बेटियों को अभिशाप नहीं वरदान माना जा रहा है। बेटियाँ पढ़-लिख कर आत्म-निर्भर बन रही है और प्रदेश के विकास में सहभागिता कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियो की शिक्षा का इंतजाम और उनके विवाह का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रभावी असर से अब बेटियो को बोझ नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रावधान से प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई हैं।

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी गरीब बहनों की जिंदगी को बदल देगी। योजना में 23 से 60 वर्ष की बहनों को अब समाज एवं परिवार में मान-सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना में अब तक एक करोड़ 21 लाख बहनें फार्म भर चुकी हैं। प्रत्येक पात्र बहन को योजना का लाभ 1000 हजार रूपये जून माह से मिलना शुरू हो जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पिपलानी में सीनियर अनुसूचित जनजाति छात्रावास, हायर सेकंडरी स्कूल सहित क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 53 करोड़ यपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज के आग्रह पर भैंरूदा में धर्मशाला निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने "मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले" गीत की पंक्तियाँ गाकर बेटियों को विदाई दी। पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, विधायक सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गोंड और कोरकू समाज नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.