‘भारत जोड़ो’ यात्रियों के आराम का दिन, कांग्रेस ने पूरा किया 150 किमी का सफर

Updated on 15-09-2022 05:42 PM
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अब तक 150 किमी का सफर पूरा कर चुकी है। अब यात्रा को एक सप्ताह पूरा होने के बाद पदयात्रियों ने गुरुवार को आराम करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है। कांग्रेस ने 5 महीने में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3700 किमी से ज्यादा की दूरी चलकर पूरी करने का फैसला किया है।

15 सितंबर को राहुल समेत अन्य यात्री कोलम के यूनुस कॉलेज में आराम करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के एक सदस्य ने दी है। रमेश ने ट्वीट किया, 'अब तक 150 किमी पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी ने कोलम जिले के छतानूर में छात्रों से बात की। शाम को पदयात्रा में जमकर भीड़ उमड़ी। कल सभी के लिए आराम का दिन है और पदयात्रा कोलम से अगले दिन शुरू होगी।

'RSS और भाजपा पर हमले
यात्रा के केरल पड़ाव पर राहुल गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये देश में हिंसा, नफरत और नाराजगी फैला रहे हैं, जो समाज सुधारक श्री नारायण गुरू की शिक्षा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने महाशक्ति को हराने के लिए अहिंसा का इस्तेमाल किया था और आज हमारी असली शक्तियां भाजपा और संघ की विचारधारा से कमजोर हो रही हैं। कोलम में वायनाड सांसद ने छात्रों, ऑटो रिक्शा ड्राइवर और काजू किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। पार्टी का कहना है कि शाम के समय पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वहीं, पल्लीमुक्कू के पास भी राहुल के कार्यक्रम में भारी भीड़ शामिल हुई थी।

केरल पड़ाव को समझें
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। इस दौरान करीब 120 स्थायी यात्री महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक सद्भावना के मुद्दे को उठाएंगे। वहीं, केरल में पार्टी 450 किमी की यात्रा तय करेगी। 19 दिनों के दौरान नेता 7 जिलों से गुजरेंगे। 1 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक अध्याय की शुरुआत होगी।

17 सितंबर को यात्रा अलप्पुझा, 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम होते हुए 23 सितंबर को थ्रिसूर पहुंचेगी। 26 और 27 मार्च को पदयात्रा पलक्कड़ से गुजरेगी और 28 सितंबर को मलप्पुरम पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.