नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र रायपुर सात दिवसीय योग शिविर शुरू

Updated on 06-09-2022 05:32 PM
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नशा उन्मूलन की दिशा में पहल करते हुए स्वयंसेवी संस्थान अवतार नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र खम्हारडीह, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 3 सितंबर  को योग आयोग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों माध्यम से सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा  के मुख्य आतिथ्य किया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि धुम्रपान एवं मादक पदार्थो के नशा से प्रभावित लोगों को नशा से मुक्ति एवं निजात दिलाने तथा नशापान से ग्रसित लोगो के मनोबल आत्मशक्ति बढ़ाने के लिए योग को सरल सशक्त महत्वपूर्ण साधन बताया। इस सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के द्वारा उनके दिनचर्या में योग शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम.एल. पाण्डेय जी ने आमजनों के लिए आयोग द्वारा संचालित योग गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, अवतार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र रायपुर की संचालक श्रीमती रश्मि दुबे योग साधक अनीता वर्मा, आसना गौतम सहित संस्था परिवार के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.