पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, एक दिन पहले हुई थी लापता

Updated on 22-05-2024 12:22 PM
भोपाल। अवधपुरी पुलिस ने अमरावद खुर्द गांव में पेड़ से लटकी हुई युवती की लाश बरामद की है। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका नूतन कालेज की छात्रा थी। एक दिन पहले वह घर से निकली थी। परिजन उसकी तलाश तो करते रहे, लेकिन थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
अवधपुरी थाने के एसआइ शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि संध्या उर्फ पूजा उइके पुत्री परसराम (20) अमरावद खुर्द गांव में रहती थी। वह नूतन कालेज में बीकाम कर रही थी, साथ ही वह मंडीदीप के दफ्तर में नौकरी भी करती थी। उसका भाई बिलखिरिया में काम करता है। 19 मई को भाई दोपहर में दो बजे अपने काम पर चला गया था। शाम को जब वापस आया तो संध्या घर पर नहीं थी। पूछने पर नानी ने बताया कि थोड़ी देर में वापस आने का कहकर गई है। रात तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी सहेलियों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। पूरी रात वह नहीं मिली, इसके बावजूद घर वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

अगले दिन यानी 20 मई को पुलिस को अमरावद खुर्द गांव के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर युवती के लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त संध्या के रूप में ही हुई। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शार्ट पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कब और कैसे हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.