जोबट से रेस्क्यू कर वन विहार उपचार के लिये लाये नर तेंदुआ शावक की मृत्यु

Updated on 30-12-2023 12:21 PM

सामान्य वनमंडल अलीराजपुर के जोबट परिक्षेत्र के ग्राम छोटा उण्डवा से रेस्क्यू कर एक नर तेन्दुआ शावक को अलीराजपुर डिपो परिसर में रखा गया था। शावक की अत्यंत कमजोर स्थिति को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को 23 अगस्त को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में उपचार के लिये लाया गया था। तेंदुआ शावक को क्वारेन्टाईन बाड़े में रखकर उसका समुचित उपचार एवं देखभाल की गई। क्वारेन्टाईन अवधि पूरी होने के बाद इस शावक को स्वस्थ हालत में तेंदुआ हाउसिंग में स्थानांतरित कर दिया गया था।

दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर 2023 की दरम्यानी रात में इस तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं वन्यप्राणी चिकित्सक, वाईल्ड लाईफ एस.ओ.एस. डॉ. रजत कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से किया। तेंदुआ शावक की मृत्यु का कारण निमोनिया होना पाया गया। तेंदुआ शावक के शव का सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुआ शावक के शव का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विहार के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.