स्वच्छता प्रभारी को हटाने को लेकर बहस:भोपाल में एमआईसी की मीटिंग में उठा मुद्दा; अधूरी ही छोड़ी, आज होगी

Updated on 06-12-2024 11:55 AM

भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग की तारीख तय नहीं होने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद खुलकर 'शहर सरकार' पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच गुरुवार शाम को एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) की मीटिंग शुरू हुई, लेकिन इसमें स्वच्छता प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को हटाने को लेकर अफसर और नेताओं में बहस हो गई। इससे मीटिंग को अधूरा ही छोड़ दिया। शुक्रवार शाम को फिर यह मीटिंग होगी।

जानकारी के अनुसार, कुछ एमआईसी मेंबर और पार्षद स्वच्छता शाखा के प्रभारी अपर आयुक्त चौहान के रवैये से नाराज हैं। उनका कहना है कि चौहान जनप्रतिनिधियों के मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करते। इसके चलते गुरुवार को एमआईसी मीटिंग की शुरुआत में ही यह मुद्दा उठ गया।

सूत्र बताते हैं कि निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने चौहान को बदलने से यह कहते हुए मना कर दिया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है। ऐसे में अचानक प्रभारी नहीं बदल सकते। इसके बाद मीटिंग को अधूरा छोड़ दिया और महापौर समेत एमआईसी मेंबर हाईमास्ट का लोकार्पण करने निकल गए। इसलिए यह मीटिंग शुक्रवार को फिर रखी गई है।

2 महीने में होनी चाहिए थी, 3 महीना बीता इधर, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि परिषद की पिछली मीटिंग 2 सितंबर को हुई थी। नियमानुसार अगली मीटिंग 2 नवंबर को होनी चाहिए थी, लेकिन अब 35 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद न तो मीटिंग की तारीख तय हुई है और न ही कोई एजेंडा सामने आया है। यह नियमों का उल्लंघन है।

जनता के मुद्दों को शामिल नहीं करते कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने बताया कि मौजूदा परिषद की अब तक हुई सभी बैठकें केवल औपचारिकता मात्र रही हैं। इनमें जनता के मुद्दों को शामिल नहीं किया गया। जनता के मुद्दों को उठाने के लिए ही बैठक जल्द कराने की मांग की जा रही है। इस मामले में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि जल्द ही मीटिंग की तारीख तय होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.