बिजली कनेक्शन लेकर ही करें झांकी पंडाल की सजावट

Updated on 02-09-2023 01:07 PM

भोपाल । जिले में गणेश और दुर्गा उत्सव के दौरान झांकी पंडालों में विशेष प्रकाश सजावट की जाती है।इसके लिए बिजली की व्यापक जरूरत होती है, ऐसे में कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर ही सजावट करने के लिए कहा है।बिजली कंपनी ने इसके लिए उचित प्रबंध किए हैं।बिजली कंपनी ने बताया कि जोन कार्यालय, वितरण केंद्र में निर्धारित प्रपत्र में सही, संयाेजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंसी विद्युत ठेेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में संलग्न करें एवं वायरिंग आदि ठेेकेदार से ही करवाएं। विद्युत भार के अनुरूप ही सुरक्षा निधि और उपभोग की राशि पहले ही जमा कराकर रसीद अवश्य लेना होगी। जिसकी एक प्रति झांकी पंडाल में लगाना अनिवार्य होगा।यह अस्थायी कनेक्शन घरेलू दर पर दिया जाएगा।

विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना और दुर्घटना की आशंका रहती है।वहीं अनाधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत उपयोगकर्ता और विद्युत ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.