दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की:सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर तारीख भी बताई, लिखा- सितंबर 2024

Updated on 29-02-2024 01:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

इन सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, आलिया भट्‌ट, मृणाल ठाकुर और मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

सब्यसाची की डिजाइन साड़ी पहन बाफ्टा पहुंची थीं दीपिका
हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद एक करीबी ने बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। सेरेमनी के दौरान ली गईं दीपिका की कई फोटोज वायरल हुई थीं।

कुछ दिनों पहले जाहिर की थी परिवार शुरू करने की इच्छा
2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

2018 में इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः रामलीला' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में 'गोलियों की रासलीलाःरामलीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और '83' में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो भी किया है।

दांव पर लगे हैं 1200 करोड़ रुपए
हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई हैं। आने वाले दिनों में दीपिका के पास तीन बड़ी फिल्में 'सिंघम अगेन', 'ब्रह्मास्त्र-2' और 'कल्कि 2898' AD हैं। दीपिका पर बॉलीवुड का 1200 करोड़ रुपए दांव पर लगा है।

दीपिका के लकी चार्म रहे हैं शाहरुख
साल 2023 दीपिका के लिए बेहद खास रहा है। 2023 में उनकी दो फिल्में 'जवान' और 'पठान' रिलीज हुईं और दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। वैसे शाहरुख को दीपिका का लकी चार्म कहना गलत नहीं होगा। दीपिका ने 2007 में शाहरुख की ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। दोनों अब तक 5 फिल्मों में नजर आए हैं और ये पांचों फिल्में सुपरहिट रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.