जिस बैटर को रन आउट कर विवादों में आईं दीप्ति शर्मा, अब उसी खिलाड़ी ने की 'मांकडिंग' की कोशिश

Updated on 26-09-2022 06:28 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत एक बड़े विवाद के साथ हुआ। टीम इंडिया की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा 'मांकडिंग' को लेकर विवादों में आईं थी। आखिरी वनडे में उन्होंने चार्लोट डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट किया था। इस विवाद के बाद क्रिकेट जगत दो भागों में बंट गया था। एक पक्ष ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया तो दूसरे पक्ष ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि जो हुआ वो नियम के अनुसार था। इस घटना को अभी एक ही दिन बीता था कि 'मांकडिंग' का शिकार बनीं चार्लोट डीन ने एक घरेलू मैच के दौरान इस हरकत को दोहराने की कोशिश की। हालांकि यह सब उन्होंने मजाक में किया था और उनकी इस कोशिश के दौरान बल्लेबाज-अंपायर समेत हर कोई ठहाके लगा रहा था।


लॉर्ड्स के मैदान पर ही 25 सितंबर को राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्दर्न डायमंड्स और सदर्न वाइपर के बीच खेला जा रहा था। चार्लोट डीन इस मुकाबले में सदर्न वाइपर की टीम का हिस्सा थीं। गेंदबाजी करते हुए 8वें ओवर के दौरान उन्होंने स्मिथ का नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने की कोशिश की। हालांकि बैटर क्रीज से नहीं निकली थी। दीप्ति शर्मा की घटना के एक दिन बाद चार्लोट डीन को मैदान पर ऐसा करता देख हर कोई हंसने लगा।

44वें ओवर में जब दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थी तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें चार्लोट डीन को मांकडिंग करने का इशारा दिया था। चार्लोट डीन ने 80 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। वह इस तरह आउट होने के बाद काफी निराश दिखी और मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गई थी।

लॉर्ड्स का यह मुकाबला काफी लो स्कोरिंग रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम भी मुश्किल में दिखी जब उन्होंने 65 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई चार्लोट डीन भारत की जीत में रोड़ा बन गई थी। उन्होंने एमी जोन्स के साथ मिलकर साझेदारी की ओर विकेट गिरने का सिलसिला रोका। इसके बाद वह शानदार पारी खेल टीम को लक्ष्य के करीब ले ही जा रही थी कि दीप्ति शर्मा ने उन्हें मांकडिंग कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम दीप्ति की इस हरकत के बाद हक्की बक्की रह गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.