रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंडो- चीन बॉर्डर पर जवानों के शस्त्र पूजन में होंगे शामिल ,साथ मनाएंगे दशहरा

Updated on 05-10-2022 05:03 PM

देहरादून
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वे कल   देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचें। देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए । वहीं, आज  बुधवार को चमोली जिले में इंडो- चीन बॉर्डर पर आर्मी और ITBP के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें रिसीव करेंगे।

जानकारी के अनुसार वह देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गढ़ी कैंट स्थित आर्मी गेस्ट हाउस में जाएंगे। रक्षा मंत्री यहां रक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वो आर्मी गेस्ट हाउस में ही रात्री विश्राम करेंगे। बताया जा रहा है कि आज वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना करेंगे।

 
राजनाथ सिंह का इस बार विजय दशमी का त्योहार उत्तराखंड में सैनिकों के बीच मनाने का प्लान है। उनका चीन सीमा से सटे माणा और औली में सेना की रताकोण पोस्ट पर ITBP के जवानों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री चमौली में सेना के साथ आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भाग लिने के साथ ही सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण ही करेंगे।

बता दें कि माणा गांव भारत का अंतिम गांव माणा चमोली जनपद में बदरीनाथ से तीन किमी दूर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। अपनी अनूठी परंपराओं के लिए इसकी एक अलग पहचान है। यहां रडंपा जनजाति के लोग रहते हैं। चमोली की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन ने वर्ष 2014 से 2018 तक कई बार घुसपैठ कोशिश को आइटीबीपी के जवानों ने नाकाम कर दिया। बाड़ाहोती में सेना और आइटीबीपी हमेश चौकन्ना रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.