रक्षा मंत्री श्री सिंह और मुख्यमंत्री श्री चौहान राजगढ़ में किसान-कल्याण महाकुंभ में होंगे शामिल

Updated on 13-06-2023 06:38 PM

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दोपहर 2 बजे राजगढ़ के मोहनपुरा डेम पर किसानों को बड़ी सौगात देंगे। मोहनपुरा डेम पर हो रहे किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों के खाते में 6 हजार 423 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जायेगी। महाकुंभ में 11 हजार 378 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार-पत्र 1689 हितग्राहियों को वितरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सम्मेलन भी होगा।

किसान-कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में 1400 करोड़, इस प्रकार कुल 6 हजार 423 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह और मुख्यमंत्री श्री चौहान 8481 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित मोहनपुरा-कुंडालिया प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। प्रेशराइज्ड पाइप प्रणाली विश्व की सबसे बड़ी परियोजना में से एक है। बाँध से सीधे खेतों तक भूमिगत पाइप लाइन से जल पहुँचाया जा रहा है और सम्पूर्ण प्रणाली को स्काडा तकनीक से नियंत्रित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से देश ही नहीं, दुनिया में भी इस पद्धति को सराहा जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी सभी राज्यों में इस तकनीक के आधार पर सिंचाई परियोजना बनाई जा रही हैं। 

मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना के प्रथम चरण में राजगढ़ जिले के लक्षित 988 ग्राम में से 537 ग्राम का एक लाख 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मोहनपुरा परियोजना से 94 हजार 845 हेक्टेयर और कुण्डालिया परियोजना से 30 हजार 155 हेक्टेयर क्षेत्र में पाइप आधारित सिंचाई परियोजना को लोकार्पित किया जा रहा है। परियोजना के द्वितीय चरण में शेष एक लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करने का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। अगले वर्ष लक्षित सम्पूर्ण क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित कर ली जाएगी।

राजगढ़ में 123 करोड़ रूपये से अधिक की गोरखपुरा ग्रामीण समूह नल-जल योजना का लोकार्पण होगा। इससे 156 ग्रामों में जल-प्रदाय की सुविधा उपलब्ध होगी और एक लाख 15 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में 11 करोड़ 25 लाख रूपये की साढ़े 24 किलोमीटर लम्बी सड़क का लोकार्पण और राजगढ़ नगर की सुरक्षा के लिये नेवज नदी के तट पर 16 करोड़ 30 लाख रूपये की बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी होगा।

समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री रोड़मल नागर, विधायक सर्वश्री श्री राजवर्धन सिंह, बापूसिंह तँवर, कुँवर कोठार, प्रियव्रत सिंह और श्री रामचन्द्र दांगी भी उपस्थित रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.