दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान... मार्च में ही लू! गेहूं उपजाने वाले राज्यों में सूखा, डरा रहा मौसम का मिजाज
Updated on
24-02-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी है। हालांकि, मौसम का मिजाज बता रहा है कि यह राहत क्षणिक है। अगले कुछ दिनों में तापमान थोड़ा और बढ़ेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसमी फैक्टर्स बदल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि बताते हैं कि अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। गर्मी का प्रकोप इतना तगड़ा दिख रहा है कि मार्च में ही लू झेलनी पड़ सकती है। प्री-मॉनसून सीजन मार्च से शुरू हो जाता है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार गर्मी जल्द शुरू हुई है। मार्च का महीना भी खासा गर्म रहने वाला है। ऊपर से बारिश का कहीं नामोनिशान तक नहीं है। गर्मी तो एक बात, फसल को भी नुकसान हो रहा है। गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। जो राज्य गेहूं उपजाते हैं, वहां फरवरी में सूखे जैसे हालात रहे। इससे चिंता और बढ़ गई है।
दिल्ली के मौसम पर क्या बता रहा IMD? जेनामणि ने कहा कि दिल्ली के मौसम में बड़ा दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह में अच्छा-खासा कोहरा था और उसकी वजह से पारा काबू में रहा। गुरुवार को हवाओं ने कोहरा साफ कर दिया और दिन के वक्त तापमान को भी बढ़ने से रोका। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 1 मार्च तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
फरवरी में सूखा रहा 'गेहूं का कटोरा' देश में 1 जनवरी के बाद से 39% कम बारिश हुई है। फरवरी में तो हालात और बुरे रहे। बढ़ती गर्मी के पीछे यह भी एक वजह है। गेहूं उपजाने वाले प्रमुख राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फरवरी के महीने में 99-100% कम बारिश दर्ज की गई। गेहूं की फसल के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। किसानों ने कहा कि समय पर बारिश से न सिर्फ तापमान नीचे आता है, बल्कि रबी की फसलों के लिए सिंचाई भी कम करनी पड़ती है।
1 फरवरी से 23 फरवरी के बीच IMD का बारिश वाला डेटा दिखाता है कि ईस्ट और वेस्ट यूपी, बिहार, राजस्थान, पूर्व और पश्चिमी एमपी में बारिश हुई ही नहीं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में औसत से 99% कम बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में ठीकठाक बारिश होती है। जेनामणि के अनुसार, फरवरी में उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओले पड़ते हैं, वह भी इस साल नहीं हुआ।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…