प्रभास की 'कल्‍क‍ि 2898 AD' के सेट से फोटो लीक पर हुई कार्रवाई की मांग, फिल्‍म में दिशा पाटनी की एंट्री

Updated on 19-02-2024 05:05 PM
नाग अश्विन की डायरेक्टेड और प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे समय से खबरों में हैं। ये साल 2024 की बड़े बजट की मूवी है, जिसका इंतजार लंबं समय से फैन्स कर रहे हैं। हालांकि जनवरी में रिलीज होने ये फिल्म अब 9 मई को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी, जो सभी भाषाओं में मोजूद होगी। अब इसके सेट से एक फोटो लीक हुई है। साथ ही नई जानकारी भी सामने आई है।

प्रभास आखिरी बार प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' में दिखाई दिए थे। इसमें इनका किरदार काफी दमदार रहा। इससे पहले की फिल्मों की तुलना में वह बेहतर दिखाई दिए। जिससे दर्शकों की उम्मीद उनसे और बढ़ गई है। खैर। अब फिल्म Kalki 2898 AD के सेट से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसको देख लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

सेट से लीक हुई प्रभास की फोटो

हालांकि इस फोटो से फैन्स नाखुश हैं। उन्होंने निर्देशक नाग अश्विन से गुहार लगाई है कि आगे ऐसे फोटोज सेट से लीक न हों, इसके लिए वह कार्रवाई करें। क्योंकि इस तरह से फोटो सामने आने से दर्शकों का मजा किरकिरा हो जाता है। फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट फीकी पड़ जाती है। साथ ही ये निर्माताओं पर नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं।

दिशा पाटनी का आटइम सॉन्ग

इसके आलावा, प्रभास और दिशा पाटनी के रोमांटिग सॉन्ग की जानकारी भी आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का इस मूवी में आइटम सॉन्ग होगा। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दिशा मूवी में नेगेटिव रोल में भी नजर आ सकती हैं। जिसकी शूटिंग हो रही है। इसके अलावा इसमें दुलकर हासन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों का भी कैमियो होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.