हुबली हत्याकांड के आरोपी को मौत की सजा की मांग

Updated on 25-04-2024 12:53 PM

कर्नाटक के हुबली में 23 साल की नेहा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा के पिता कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने बुधवार (24 अप्रैल) को आरोपी फयाज खोंडुनाइक को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दल मेरी बेटी की मौत का राजनीतिकरण न करें।

साथ ही निरंजन ने साइबर पुलिस से मांग की है कि मेरी बेटी की पुरानी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। ऐसा उस बदनाम करने के लिए हो रहा है। जल्द से जल्द इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटवाएं और ऐसा करने वालों को सजा दें। मेरी सरकार से यही मांग है।

बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी निरंजन से मुलाकात की। निरंजन ने कहा कि सुरजेवाला ने मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होने की बात कही है।

मामले की गंभीरता से ध्यान हटाने की कोशिश
निरंजन ने कहा कि आज मेरी बेटी की हत्या को 6 दिन हो गए हैं। हम किसी से से खुद को संभाल रहे हैं। मेरी बेटी की कोई गलती नहीं थी। वह एक साजिश का शिकार हुई थी। तस्वीरों और वीडियो के सबूतों के आधार पर किसी को भी मेरी बेटी के बारे में गलत राय नहीं बनानी चाहिए।

कोई व्यक्ति फर्जी आईडी का उपयोग करके मेरी बेटी की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। यहां तक कि उसकी मौत के बाद भी उसे बदनाम करने के लिए। हमने शिकायत दर्ज कराई है इस बारे में साइबर पुलिस से शिकायत की लेकिन मेरी बेटी को अपमानित करने के ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

बीजेपी के नेता भी हमसे मिलने आए और कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। यह सही नहीं है। कठिन समय में लोगों से मिलना मानवता है। आज वह आए और अन्य नेता भी यहां थे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरी बेटी को राजनीति से दूर रखें।

18 अप्रैल को हुआ था नेहा का मर्डर
हुबली में बीवीबी कॉलेज कैंपस में 18 अप्रैल को नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नेहा MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए थे।

हमले में फैयाज को भी चोटें आईं थीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें फैयाज नेहा पर हमला करता हुआ दिखा था।

प्रपोजल ठुकराने से नाराज था आरोपी
पुलिस ने 18 अप्रैल को बताया था कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों BCA के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।

हुब्बली-धारवाड़ की पुलिस कमिश्नर रेणुका एस सुकेमार ने कहा कि इस मामले में कल FIR दर्ज की गई थी, जिसके एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमने सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.