01 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, किसान ऐसे कराएं पंजीयन

Updated on 29-11-2023 11:33 AM
भोपाल। जिले में धान उपार्जन के लिए पंजीयन एक दिसंबर से शुरू होंगे। किसान ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर तथा एमपीआनलाइन कियोस्क पर भी पंजीयन करा सकते हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि जिले में खरीफ समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी। भोपाल जिले में 64 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है। धान विक्रय के लिए कृषकों द्वारा शुक्रवार से ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लाट बुक किए जा सकते हैं।

इन केंद्रों पर कराएं पंजीयन

धान उपार्जन के लिए जिले में एक खरीदी केन्द्र किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित भोपाल श्री बालाजी वेयरहाउस ईंटखेडी को बनाया गया है। बता दें कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिये पंजीयन के लिए किसानों द्वारा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर निश्शुल्क पंजीयन तथा एमपीआनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा करवाकर धान का पंजीयन करवा सकते हैं।

इनके पंजीयन सहकारी संस्था के केन्द्रों पर होंगे

जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टावारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति, सहकारी विपणन, सहकारी संस्था के केन्द्रों पर किए जाएंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा, जबकि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। पंजीयन के लिये आधार नम्बर का वेरिफिकेशन उससे लिंक मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जायेगा। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी, वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन कराएंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जाएगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केन्द्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.