एएसआई की बेटी से दहेज में पांच लाख की मांग:कार भी मांगता था आरोपी पति, नहीं देने पर घर से निकाला

Updated on 14-07-2025 12:26 PM

भोपाल में एएसआई की बेटी से दहेज में पांच लाख रुपए कैश और कार मांगने का मामला सामने आया है। डिमांड पूरी नहीं करने पर आरोपी पति ने पीड़िता को घर से निकाल दिया है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। जल्द गिरफ्तारी के लिए आरोपियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के मुताबिक अनुराधा बकोरिया पति प्रशांत बकोरिया (26) पुलिस कॉलोनी, संजीव नगर में रहती हैं। उनकी शादी 2022 में मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले प्रशांत बकोरिया से हुई थी। शादी के बाद से पति प्रशांत, सास रेखा और ससुर कैलाशचंद्र बकोरिया दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे।

मारपीट भी करते थे आरोपी

दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट कर तानाकशी किया करते थे। कुछ दिनों पहले आरोपियों ने पीड़िता को घर से भगा दिया था। उसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। मायके पक्ष ने आरोपियों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं मानी। तब पीड़िता ने थाने में शिकायत की और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.