डेनमार्क ने दिखाई ट्रंप को आंख, ग्रीनलैंड के ऊपर उड़ाया F-35 फाइटर, फ्रांसीसी टैंकर एयरक्राफ्ट भी साथ

Updated on 17-01-2026 02:10 PM
कोपेनहेगन: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ तनाव के बीच डेनमार्क ने आर्कटिक द्वीप पर अपनी सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है। शुक्रवार को डेनमार्क के दो F-35 फाइटर जेट ने फ्रांस के MRTT टैंकर एयर एयरक्राफ्ट के साथ दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड के ऊपर उड़ान भरी। यह ट्रेनिंग मिशन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी धमकियों के बीच डेनमार्क और कई यूरोपीय देशों के सैनिक ग्रीनलैंड में अभ्यास के लिए पहुंचे हैं। डेनिश आर्मी ने बताया कि फ्रांसीसी मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट के साथ ट्रेनिंग मिशन का मकसद आर्कटिक की मुश्किल परिस्थितियों में हवाई रिफ्यूलिंग, लंबी दूरी की उड़ानों और सुरक्षा से जुड़े जॉइंट ऑपरेशंस का अभ्यास करना था।

डेनमार्क की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरक्राफ्ट का रूट फाइटर विंग स्काइडस्ट्रप से सीधे ग्रीनलैंड के पूर्वी तट पर कुलसुक के आसपास इलाके तक गया। फ्रांसीसी टैंकर एयरक्राफ्ट दक्षिणी फ्रांस में अपने बेस से रवाना हुआ और ग्रीनलैंड में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वहीं लौट आया। ट्रेनिंग मिशन के दौरान यह उत्तरी अटलांटिक में फरो आइलैंड्स के ऊपर से भी गुजरा।

अमेरिका से तनाव के बीच हुआ मिशन

डेनमार्क का यह ट्रेनिंग मिशन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उन्हें ग्रीनलैंड से कम कुछ मंजूर नहीं है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और गोल्डेन डोम डिफेंस सिस्टम के लिए जरूरी बताया है। वॉइट हाउस ने ग्रीनलैंड के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल से भी इनकार नहीं किया है।

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने दी नई धमकी

एक दिन पहले ही ट्रंप ने अपनी धमकी को डेनमार्क से आगे बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी जो ग्रीनलैंड पर अमेरिका के नियंत्रण का समर्थन नहीं करते हैं। वॉइट हाउस में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर देश ग्रीनलैंड के मामले में साथ नहीं देते हैं, तो मैं उन पर टैरिफ लगा सकता हूं, क्योंकि हमें नेशनल सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है।ट्रंप पिछले कई महीनों से कह रहे हैं कि अमेरिका का इस इलाके पर नियंत्रण होना चाहिए, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन न करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप की ताजा धमकी यूरोपीय देशों के ग्रीनलैंड में सैनिक भेजे जाने के एक दिन बाद आई। वहीं, डेनमार्क ने कहा है कि वह द्वीप की सुरक्षा के लिए बड़ी और ज्यादा स्थायी NATO मौजूदगी स्थापित करने की योजनाओं पर आगे बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.