निर्माण में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री:शुक्ल ने कहा - विभागीय सुस्ती और सामंजस्य की कमी बर्दाश्त नहीं

Updated on 20-05-2025 11:36 AM

प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की धीमी रफ्तार होने पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में देरी को विभागीय उदासीनता और सामंजस्य की कमी करार देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा- अब और देरी बर्दाश्त नहीं, जिन अधिकारियों में काम करने की क्षमता नहीं है, वे खुद तय करें कि रहना है या नहीं।

डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों और निर्माण एजेंसियों को फटकारते हुए पूछा- “जहां जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां काम कैसे होगा? यह बात इससे पहले क्यों नहीं बताई? उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी सभी अड़चनों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को तुरंत दी जाए, । डिप्टी सीएम ने कहा- विभागीय अधिकारी स्वयं मैदानी दौरे करें और काम की मॉनिटरिंग करें। नहीं तो जवाब देने के लिए तैयार रहें।

पीआईयू के 217 प्रोजेक्ट्स चल रहे, 24 अभी भी लटके, बैठक में परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े 217 कार्य प्रगतिरत हैं, जिन पर 1054 करोड़ रु. की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा 24 कार्यों को 283 करोड़ रु. की स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन ये काम अब तक शुरू नहीं हुए। वहीं 5 कार्य ऐसे हैं जो पूरी तरह ठप पड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.