देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और 'मनपसंद' जाकिर खान साथ-साथ, न्‍यूयॉर्क से आई ऐसी तस्‍वीर कि चहक उठेंगे फैंस

Updated on 08-10-2025 02:33 PM
एक दिलों में बसने वाली 'देसी गर्ल', तो दूसरा हर किसी का 'मनपसंद', जी हां! हम बात कर रहे हैं ग्‍लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और कॉमेडियन-एक्‍टर जाकिर खान की। दोनों हाल ही में न्यूयॉर्क में मुलाकात की है। साथ में लंच किया है। जाकिर खान ने प्रियंका का आभार जताते हुए इस मुलाकात की तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर की है, जबकि प्रियंका ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज में लिखा है कि जाकिर से मिलकर उन्‍हें बहुत खुशी हुई। यही नहीं, देसी गर्ल ने जाकिर की तारीफ भी की है। अब भला जाकिर के 'सख्‍त लौंडे' फैंस और प्रियंका के दीवानों को इससे अध‍िक और क्‍या ही चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल शॉल ओढ़े अपनी एक तस्वीर डाली और जाकिर खान का धन्यवाद किया। उन्होंने तस्‍वीर के साथ नोट लिखा, 'जाकिर खान, आपका दयालपन, आपका हास्य और आपकी रचनात्मकता के लिए धन्यवाद। आपको जानकर, मिलकर बहुत खुशी हुई।'

जाकिर खान ने लिखा- टूर का आख‍िरी लंच क्‍वीन के साथ

दूसरी ओर, जाकिर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंच के दौरान ली गई दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की, इसमें उन्‍होंने लिखा, 'क्‍वीन के साथ टूर का आखिरी लंच।' इस तस्वीर में, प्रियंका काले लिबास में नजर आ रही हैं। जबकि उनके मिलकर जाकिर के चेहरे की खुशी देखने लायक है

हाल ही अपने मायके भारत भी आई थीं प्रियंका चोपड़ा

अमेरिका में जाकिर खान संग इस मुलाकात से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा अपने मायके भारत भी आई थीं। वह यहां एक फैशन इवेंट और फिल्‍म प्रमोशन में हिस्‍सा लेने आई थीं। प्रियंका ने इस दौरान मुंबई में बुलगारी स्टोर के उद्घाटन समरोह में नजर आईं। वहां उनके साथ नीता अंबानी, तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी और मृणाल ठाकुर भी थीं

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जाकिर खान ने लूट लिया मजमा

जहां तक जाकिर खान की बात है, तो बीते दिनों न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में उनका शो हुआ। उन्होंने MSG में हिंदी स्टैंड-अप शो से खूब सुर्खियां बटोरीं, जहां लगभग 6,000 दर्शकों ने उन्‍हें लाइव परफॉर्म करते हुए देखा। इस शो में हसन मिन्हाज ने भी अचानक मंच पर आकर सभी को सरप्राइज दिया।

जाकिर खान की तबीयत नासाज, स्‍टेज से लिया है कुछ दिनों का ब्रेक

हालांकि, बीते महीने सितंबर 2025 में, जाकिर खान ने एक ऐलान भी किया, जिसके बाद से उनके फैंस थोड़े परेशान हो गए। कॉमेडियन ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों और सेहत पर ध्यान देने के लिए वह स्‍टेज से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। उन्‍होंने खुलासा किया कि वह बीते एक साल से ज्यादा समय से अस्वस्थ थे, लेकिन अब तक परफॉर्म करते रहे। उन्होंने कहा कि वह अब फिलहाल कोई नया शो नहीं करेंगे।

महेश बाबू के साथ राजामौली की फिल्‍म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

दूसरी ओर, प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कमबैक करने वाली हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्‍म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह एक जंगल-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फिल्‍म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिलहाल इसे SSMB29 नाम दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.