खराब सेहत के बाद भी प्रेमानंद जी महाराज ने लगाई गिरिराज जी की सप्तकोसी परिक्रमा, किया दूध से अभिषेक
Updated on
01-12-2025 02:31 PM
मथुरा: वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने सोमवार को गोवर्धन में गिरिराज महाराज की लगभग 7 किलोमीटर की पैदल सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। महाराज जी के आगमन की सूचना मिलते ही, परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
प्रेमानंद महाराज सोमवार सुबह वृंदावन से छटीकरा मार्ग होते हुए सीधे राधाकुंड पहुंचे। यहीं से उन्होंने अपने सैंकड़ों भक्तों के साथ परिक्रमा की शुरुआत की। उनकी परिक्रमा कुसुम सरोवर, मानसी गंगा और मुखारविंद जैसे पवित्र स्थलों से होते हुए आगे बढ़ी।सबसे भावुक क्षण तब आया जब महाराज जी ने दानघाटी मंदिर पर पहुंचकर गिरिराज महाराज का दूध से अभिषेक किया और उनका पूजन किया। ब्रजवासियों ने परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह रुककर फूल बरसाए और उनका भव्य स्वागत किया।
एक विशेष बात यह है कि प्रेमानंद महाराज किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद उनकी भक्ति और ऊर्जा में कोई कमी नहीं दिखाई दी। उनकी यह दृढ़ता और भक्ति दूसरों को भी राधा नाम जप के लिए प्रेरित करती रही। महाराज जी के पीछे-पीछे चल रहे सैकड़ों भक्तजन मंजीरा, ढोलक और मृदंग की थाप पर कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पूरा परिक्रमा मार्ग 'राधे-राधे' की गूंज से गुंजायमान हो उठा। भक्तों में उनकी एक झलक पाने की आतुरता साफ दिखाई दे रही थी।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिक्रमा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी उनके साथ मौजूद रहा। प्रेमानंद महाराज की यह परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि सच्ची भक्ति के आगे शारीरिक कष्ट भी गौण हो जाते हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…